#राजनीति

January 30, 2025

अनुराग बोले: राहुल गांधी ने केजरीवाल के पास गिरवी रख दी कांग्रेस, तभी प्रचार करने नहीं उतरे

राहुल गांधी प्रियंका और सोनिया ने क्यों बनाई दिल्ली चुनाव प्रचार से दूरी

शेयर करें:

Anurag Thakur Delhi Election

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पांचवी बार सांसद बने अनुराग सिंह ठाकुर को भाजपा हाईकमान ने दिल्ली चुनाव की कमान सौंपी है। जिसके चलते अनुराग ठाकुर पिछले लंबे समय से दिल्ली में डटे हुए हैं। इस दौरान वह हर दिन जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और अरविंद केजरीवाल की पोल खोल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सांठ गांठ

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर ने आज मुस्तफाबाद, जंगपुरा, कस्तूरबानगर व बदरपुर विधानसभा में जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में दोनों पार्टियां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सांठ गांठ कर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी कार, महिला के आंखों के सामने उजड़ा सुहाग- पसरा मातम

राहुल ने केजरीवाल के पास गिरवी रख दी कांग्रेस

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी को अरविंद केजरीवाल के पास गिरवी रख दिया है। राहुल गांधी की आम आदमी पार्टी से सांठ गांठ से ही अब तक वह दिल्ली चुनाव में प्रचार करने तक नहीं आए। यहां तक कि प्रियंका और सोनिया गांधी भी चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य बोले, भाजपा में ऐसी गुटबाजी, एक साल में ही गायब हुए फ्रंट पर दिखने वाले नेता

गांधी परिवार ने चुनाव प्रचार से बनाई दूरी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि गांधी परिवार वैसे तो हर जगह चुनाव प्रचार करने पहुंचता है, लेकिन दिल्ली में उनके ना आने का क्या कारण हैं, आखिर दिल्ली में बेहाल कांग्रेस के साथ गांधी परिवार क्यों साथ खड़ा नहीं हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले कांग्रेस और उसके बाद अरविंद केजरीवाल ने झूठे वादे कर दिल्ली की जनता को ठगा है। लेकिन अब दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि केजरीवाल और राहुल दोनों ही सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: हिमाचल को नहीं चाहिए नए IAS-IPS- केंद्र को भेजा पत्र

अनुराग का सवाल

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर यह सत्ता में आए तो एक बार दिल्ली को दंगों में झोंक देंगे। क्या दिल्ली की जनता दिल्ली को वापस दंगों में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि राहुल और केजरीवाल वह लोग हैं, जो देश के टुकड़े होने का नारा देने वालों के साथ खड़े होते हैं। यहां तक इन लोगों ने तो टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्यों को टिकट दिया। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख