#राजनीति

March 5, 2026

हिमाचल BREAKING: कांग्रेस ने सबको चौंकाया- अनुराग को बनाया राज्यसभा कैंडिडेट, लिस्ट जारी

कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा जाएंगे राज्यसभा

शेयर करें:

himachal congress rajya sabha candidate anurag sharma kangra

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक नया नाम अब संसद के उच्च सदन तक पहुंचने जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और हिमाचल से पार्टी ने कांगड़ा के एक संगठनात्मक चेहरे पर भरोसा जताया है। इस फैसले के साथ प्रदेश कांग्रेस संगठन में भी नई हलचल शुरू हो गई है।

कांग्रेस ने अनुराग को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अनुराग शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी हाईकमान ने देशभर से कुल छह नामों की सूची जारी की है, जिसमें हिमाचल से अनुराग शर्मा का नाम भी शामिल है। उनके नाम की घोषणा होते ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : राज्यसभा चुनाव के लिए आज होगा नामांकन- कांग्रेस में मंत्री धनीराम और प्रतिभा का नाम आगे

कौन हैं अनुराग शर्मा?

अनुराग शर्मा फिलहाल कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहने के कारण उन्हें जमीनी स्तर का नेता माना जाता है। कांगड़ा जैसे बड़े जिले में संगठन को मजबूत करने में भी उनकी भूमिका को अहम माना जाता रहा है।

 

संगठन में सक्रियता का मिला इनाम

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए ऐसे चेहरे को आगे बढ़ाया है, जो संगठन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और जमीनी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। माना जा रहा है कि संगठनात्मक मजबूती और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए ही हाईकमान ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डॉक्टरों ने रचा इतिहास : मरीज के कूल्हे से निकाला एक किलो ट्यूमर, कई घंटे चली सर्जरी

राजनीति में बढ़ेगी कांगड़ा की भागीदारी

कांगड़ा जिला हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सबसे प्रभावशाली जिलों में गिना जाता है। ऐसे में इस जिले से जुड़े नेता को राज्यसभा भेजे जाने को राजनीतिक तौर पर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे प्रदेश कांग्रेस में कांगड़ा क्षेत्र की भागीदारी और प्रभाव दोनों बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख