#राजनीति

May 17, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष पद से प्रतिभा की विदाई तय! रेस में 6 दावेदार, मंत्री- MLA की भी लग सकती है लॉटरी

21 या 22 मई को दिल्ली में होगी निर्णायक बैठक

शेयर करें:

Himachal Congress President

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नए अध्यक्ष की ताजपोशी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का फार्मूला लागू नहीं होगा। ऐसे में मंत्री या विधायक भी अध्यक्ष की दौड़ में बने रहेंगे।

कौन हैं रेस में शामिल चेहरे?

प्रदेश अध्यक्ष के लिए जिन नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सबसे ऊपर हैं। वहीं विधायकों में कइयों की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बीच सड़क पर पलटा 27 लोगों से भरा टेंपो, महिलाओं-बच्चों की चीखों से दहला इलाका

सूत्रों के अनुसार 21 या 22 मई को राहुल गांधी दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर अंतिम फैसला लेंगे। इस बैठक में सीएम सुक्खू, वर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सभी मंत्री और पूर्व अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

दावेदारों की ताकत और समीकरण

  • मुकेश अग्निहोत्री: 5 बार के विधायक, पूर्व मंत्री और विपक्ष के नेता। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी भी जताई है।

  • अनिरुद्ध सिंह: सुक्खू के करीबी, लगातार तीसरी बार विधायक। शिमला संसदीय क्षेत्र में वर्चस्व को बैलेंस करने की रणनीति का हिस्सा।

  • कुलदीप राठौर: हाईकमान की पहली पसंद, लेकिन खुद अध्यक्ष बनने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं।

  • संजय अवस्थी: सीएम सुक्खू के सबसे करीबी माने जाते हैं, लेकिन होली लॉज गुट से समर्थन नहीं मिल पा रहा।

  • विनोद सुल्तानपुरी: युवा नेता, संगठन में लंबा अनुभव, सुक्खू और होली लॉज दोनों खेमों में स्वीकार्य।

  • सुरेश कुमार: एससी समुदाय से आते हैं, सुक्खू गुट के करीबी और हाईकमान की रणनीति में फिट बैठते हैं।

यह भी पढ़ें : HPBOSE 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज होगा घोषित, छात्र यहां कर सकेंगे सबसे पहले चेक

क्या नॉन-विधायक को भी मिलेगा मौका?

पूर्व मंत्री आशा कुमारी का नाम भी सामने आया है, जो वर्तमान में एमएलए नहीं हैं। हालांकि इस बार हाईकमान किसी मौजूदा विधायक या मंत्री को ही जिम्मेदारी सौंपने के मूड में है।

प्रतिभा सिंह की विदाई तय

मौजूदा अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कार्यकाल 24 अप्रैल को पूरा हो चुका है। पार्टी में लंबे समय से अध्यक्ष बदलने की चर्चा थी, लेकिन गुटबाजी के चलते निर्णय टलता रहा। अब राहुल गांधी ने खुद हस्तक्षेप करते हुए अगले हफ्ते मीटिंग बुलाने का फैसला लिया

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख