#हादसा

May 17, 2025

हिमाचल : बीच सड़क पर पलटा 27 लोगों से भरा टेंपो, महिलाओं-बच्चों की चीखों से दहला इलाका

काम से घर लौट रहे थे सभी लोग- रास्ते में पलटी गाड़ी

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर धुसाडा क्षेत्र में मजदूरों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकरस सड़क के बीच पलट गया है। हादसे के वक्त टेंपो में 27 मजूदर सवार थे।

मजदूरों से भरा टेंपो पलटा

टेंपो के सड़क पर पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मजदूरों में महिलाओं, बच्चों समेत कुल 27 लोग शामिल थे। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक 16 वर्षीय लड़की की गभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि, हादसे में घायल हुए अन्य मजदूरों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : होम स्टे के लिए बने नए रूल्स, तीन कैटेगरी बनेगी- यहां जानिए

टेंपो में सवार थे 27 लोग

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीते कल रात करीब 8 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि मजदूर एक टेंपो में सवार होकर धुसाडा से पनोह में किसी के खेतों में काम करने गए थे। जहां से देर शाम को लौटते वक्त धुसाडा के पास एक अन्य गाड़ी को बचाने के चक्कर में टेंपो चालक ने टेंपो पर से नियंत्रण खो दिया। टेंपो चालक का संतुलन बिगड़ते ही टेंपो पलट गया।

27 घायल, एक लड़की PGI रेफर

गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, हादसे में 27 के 27 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं- जिनमें से एक लड़की को ऊना अस्पताल से PGI रेफर किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूटी पर चिट्टा सप्लाई करने निकले दो युवक धरे, ड्रग मनी भी की बरामद

घायलों की पहचान

खुशबू (16) पुत्री सीता राम को ऊना अस्पताल से PGI रेफर कर दिया गया है। वर्तमान में सभी घायल पनोह में रहते हैं। अन्य घायलों की पहचान-

  • अभी (5)
  • रवि (7)
  • जातिन्दर (7) पुत्र अशोक
  • रजनी (10) पुत्री वजिन्दर
  • प्रिया (11) पुत्री रविंदर
  • ममता (12) पुत्री शिवराज
  • कुलदीप (12) पुत्र नेत राम
  • आरती (13) पुत्री वजिन्दर
  • गौरी (13) पुत्री रविंद्र
  • रुदश (13) पुत्र प्रताप
  • ममता (14) पुत्री शिवराज
  • किरण (14) पुत्री अशोक कुमार
  • मंजू (14) पुत्री शिवराज
  • काजल (15) पुत्री प्रताप
  • पिंकी (16) पुत्री नेत राम
  • बबली (16) पुत्री राधे श्याम
  • सर्दन (21) पुत्र मोहन लाल
  • राम लाली (30) पत्नी रविंदर
  • हरदेवी (30)
  • रविंद्र (45) पुत्र शंकर
  • शिवराज (40) पुत्र मोती लाल
  • कलावती (42) पत्नी अशोक
  • मीना (40) पत्नी राधे शाम
  • ध्यान देवी (40)
  • अभावती (55)
  • वजिन्दर (40) पुत्र लक्ष्मण

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक क

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख