#राजनीति

March 29, 2025

CM सुक्खू देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक- कई बड़े नेताओं को पछाड़ा

सूची में प्रियंका और खड़गे का भी नाम

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

शिमला। हिमाचल प्रदेश में ग्रीन एनर्जी और अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देने जैसे कार्यों के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को राहुल गांधी के साथ देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में जगह मिली है।  सूची में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी जगह दी गई है।

यह बताई वजह 

सीएम सुक्खू को सूची में जगह देने की वजह उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी, सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और फूड प्रोसेसिंग जैसे कार्य बताए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन योजना लागू करने के फैसले को भी सुक्खू का लीक से हटकर एक बोल्ड स्टेप माना गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कांग्रेस नेत्री की गाड़ी ने रॉन्ग साइड से इनोवा को मारी टक्कर, फिर जमाया रौब

बताया जमीन से जुड़ा हुआ नेता

सूची में सुक्खू को जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताया गया है, जो आम जनता से जुडे मुद्दों को लेकर जमीनी लड़ाई के बाद सीएम की कुर्सी तक पहुंचा और अपनी दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व के जरिए लोगों के बीच एक अलग छाप छोड़ी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के छात्र को शांता कुमार ने भेजे 11 हजार, बचाई थी 40 जिंदगियां

100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में सीएम सुक्खू

उन्होंने किसानों से दूध खरीदने और गोबर खरीद जैसी नीतियां बनाकर किसानों, बगवानों की आय बढ़ाने के कदम उठाए। बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के केवल अपनी मेहनत के दम पर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने को देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में सीएम सुक्खू को शामिल करने की प्रमुख वजह रही है।

 

कौन हैं लिस्ट में शामिल

प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे प्रभावशाली नेता हैं और उन्हें इस सूची में शीर्ष स्थान मिलना स्वाभाविक है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी नौवें स्थान पर हैं, जबकि उनके मुकाबले दूसरे शीर्ष नेताओं का स्थान भी दिलचस्प है।

 

इस सूची में विदेश मंत्री एस जयशंकर तीसरे स्थान पर हैं, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख श्री मोहन भागवत चौथे स्थान पर हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांचवे स्थान पर हैं, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छठे स्थान पर हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सातवें स्थान पर हैं और केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव आठवें स्थान पर हैं।

 

इसी तरह, उद्योगपति मुकेश अंबानी दसवें स्थान पर हैं, जबकि गौतम अडानी का स्थान ग्यारहवां है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बारहवें स्थान पर हैं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तेरहवें स्थान पर हैं।

 

इसी लिस्ट में कुछ अन्य प्रमुख व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश के नेता चंद्र बाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्थान भी महत्वपूर्ण है। प्रियंका गांधी की रैंक 81 है, जबकि कांग्रेस नेता शशि थरूर की स्थिति 82वें स्थान पर है।

 

मनोरंजन जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान 97वें स्थान पर हैं, और फिल्म निर्माता करण जौहर 96वें स्थान पर हैं। पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ 98वें स्थान पर हैं, जबकि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 99वें स्थान पर हैं। स लिस्ट में दूसरे स्थान पर गृह मंत्री अमित शाह का नाम आता है और 100वें स्थान पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम है।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख