#राजनीति
February 15, 2025
आखिर सुक्खू की कैबिनेट बैठी- मगर 2 मंत्री गायब, इन एजेंडों पर होनी है चर्चा
खनन माफिया पर होगी चर्चा- बजट सत्र की तारीख पर सबकी नजर
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य के विकास, योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बता दें कि सीएम सुक्खू की तबीयत नासाज होने के चलते बैठक को आगे बढ़ाया गया था, पहले ये बैठक 13 को होनी थी।
हालांकि, इस बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित सिंह ठाकुर और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी अनुपस्थित हैं। इसके अलावा सभी मंत्री बैठक में भाग ले रहे हैं।
इस कैबिनेट बैठक कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है और कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। जैसे कि-
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पैसा डबल कराने का झांसा देकर 170 करोड़ लूटे, ED ने सील किए 30 बैंक खाते
आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मार्च महीने के पहले सप्ताह में बजट सत्र शुरू होने की बात कह चुके हैं। हालांकि, इस पर फैसला प्रदेश मंत्रिमंडल की इस बैठक में हो होने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल की तरफ से दिए जाने वाले अभिभाषण पर मंत्रिमंडल में चर्चा होगी। जबकि, बजट सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण संशोधनों को सरकार की तरफ से लाया जाएगा- जिनको मंत्रिमंडल मंजूरी प्रदान कर सकती है। विदित रहे कि, केंद्रीय बजट के बाद अब लोगों की नजरें प्रदेश के बजट पर टिकी हुई हैं। हिमाचल के हर वर्ग के लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।
इसके अलावा इस बैठक में मंडी जिले में अवैध खनन को रोकने गए SDM पर हुए महले को लेकर चर्चा हो सकती है और कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। साथ ही स्कूल और कॉलेज स्तर पर अलग निदेशालयों के गठन पर भी फैसला लिया जा सकता है।
विदित रहे कि, प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की नजर भी इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है। ऐसे में इस बैठक में प्रदेश में खाली चल रहे विभिन्न विभागों में पदों को भरने पर भी फैसला हो सकता है।