#राजनीति

June 28, 2025

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज: सेब खरीद मूल्य तय होने के आसार, भर्तियों और सोलर सब्सिडी भी होगी चर्चा

बिजली प्रोजेक्ट्स के लिए शर्तों में राहत संभव, HPMC को मिल सकती है सेब खरीद की जिम्मेदारी

शेयर करें:

himachal cabinet meeting

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश के कई लंबित फैसलों को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। रोजगार, ऊर्जा और बागवानी इन तीनों प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े प्रस्ताव आज कैबिनेट की मेज पर होंगे।

 

सरकारी भर्तियों को मिल सकती है हरी झंडी


सूत्रों के अनुसार, विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्तियों को स्वीकृति मिल सकती है। लंबे समय से युवाओं को जिन पदों का इंतजार था, उन पर सरकार निर्णय ले सकती है, जिससे बेरोजगारों के लिए राहत के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : धर्मशाला में 31 जुलाई के बाद सड़कों पर नहीं दिखेंगे बेसहारा पशु, जानिए पूरी खबर

पावर पॉलिसी में बदलाव और सोलर सब्सिडी बढ़ने की संभावना


बैठक में राज्य की पावर पॉलिसी को लेकर भी चर्चा की जाएगी। सरकार कई वर्षों से लटके 25 मेगावाट से कम क्षमता वाले सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने की तैयारी कर रही है। इन प्रोजेक्ट्स के आवंटन की सख्त शर्तों में ढील देने और सोलर प्लांट लगाने पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा।

 

बिजली बोर्ड में इंजीनियरों के पदों का युक्तिकरण


प्रदेश बिजली बोर्ड में इंजीनियरों के पदों की संख्या में कटौती और पुनर्संरचना की संभावना है। कैबिनेट सब कमेटी ने खर्चों में कटौती के लिए कुछ पदों को समाप्त करने की सिफारिश की है, जिस पर आज अंतिम फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसमानी आफत : 5 दिन तक लगातार होगी तेज बारिश, यलो अलर्ट पर कई जिले

सेब खरीद मूल्य होगा तय


कैबिनेट की इस बैठक में मंडी मध्यस्थता योजना (MIS) के तहत इस सीजन में सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किए जाने की संभावना है। इस बार सरकार हिमफेड की बजाय HPMC को सेब खरीद का जिम्मा सौंपने पर विचार कर रही है। इससे बागवानों को समय पर भुगतान और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता की उम्मीद है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख