#राजनीति
November 13, 2025
विस सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग- इन अहम मुद्दों पर खुलकर होगी चर्चा
शीतकालीन सत्र के एजेंडे और कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन सत्र से पहले सुक्खू सरकार कैबिनेट बैठक करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी धर्मशाला तपोवन शीतकालीन सत्र के लिए तैयार किए जा रहे विभिन्न विधेयकों के ड्राफ्ट पर चर्चा होगी। साथ ही विपक्ष को साधने की भी पूरी प्लानिंग की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल की अगली बैठक 24 नवंबर को प्रस्तावित है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग सहित कई विभाग अपने महत्वपूर्ण एजेंडे कैबिनेट के सामने रखेंगे। बैठकों के इस दौर में सरकार कई बड़े निर्णय भी ले सकती है।
सीएम सुक्खू 16 नवंबर को दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं 17 नवंबर को सूरजकुंड में आयोजित होने वाली उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक में भाग लेने के लिए CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू 16 नवंबर को दिल्ली जा सकते हैं। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
इस उच्चस्तरीय बैठक में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल और मुख्य सचिव शामिल होंगे। यहां अंतर-राज्यीय मुद्दों, सुरक्षा, प्रशासनिक सहयोग और सीमाई व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।
जीएसटी के आकलन और वसूली से जुड़े मामले पर 17 नवंबर को राज्य सचिवालय में विशेष बैठक आयोजित होगी।
यह बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग विभाग आरडी नजीम की अध्यक्षता में होगी।
इस बैठक में शामिल होंगे:
बैठक में विशेष रूप से खनिजों पर GST की लेवी, आकलन और वसूली पर चर्चा होगी तथा पिछले वर्षों के राजस्व संग्रह और कर निर्धारण की समीक्षा भी की जाएगी।