#राजनीति

June 18, 2025

हिमाचल ब्रेकिंग: कल इस्तीफ़ा देंगे मंत्री चन्द्र कुमार, बेटे ने कहा- मंत्री बनकर क्या फायदा

कृषि मंत्री की ओर से नहीं आया कोई बयान

शेयर करें:

Himachal Politics

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की सियासत में अब एक नई खिचड़ी पकने लगी है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) नीरज भारती की एक फेसबुक पोस्ट ने हिमाचल की सियासत में तूफ़ान ला दिया है। क्योंकि नीरज भारती का दावा कि कल उनके पिता यानी कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी कल मंत्री मंडल में अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे।

नीरज भारती ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा

देर शाम 8 बजे के बाद फेसबुक पर की गई अपनी एक लाइन की पोस्ट में नीरज भारती ने लिखा है कि कल चौधरी चंद्र कुमार मंत्रीपद से इस्तीफा देंगे.... काम अगर दलालों के होंगे तो मंत्री बन के क्या फायदा...

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के काफिले ने ये क्या कर दिया: 13 साल का बच्चा IGMC ले जाया गया

जनता का क्या था रिएक्शन

वहीं, नीरज भारती का पोस्ट पड़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसपर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। इसी पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा है कि इसका मतलब सरकार अब चंद ही समय की मेहमान है। इसके अलावा एक अन्य शख्स लिखते हैं कि नहीं भाई जी कृपया ऐसा मत बोलिए।

यह भी पढ़ें : MBA करने जर्मनी गया था हिमाचल का आर्यन: तीन दिन से लापता है- जानें पूरी डिटेल

आप और चौधरी साहब हिमाचल और हमारी शान है। अगर कुछ करना है तो मंत्री जी के स्टाफ को सुधारिए। वो आप की और मंत्री जी की पीठ पीछे पता नहीं क्या क्या कर रहे है।

कृषि मंत्री की ओर से नहीं आया कोई बयान

हालांकि, अभी तक इस बारे में कृषि मंत्री चन्द्र कुमार चौधरी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गौर रहे कि नीरज भारती को सोशल मीडिया पर ख़ासा एक्टिव रहने के कारण पूरे प्रदेश भर में जाना जाता है।  जहां पर वो पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर अपने विचार रखते हैं, जिसके कारण कई बार उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख