#राजनीति

May 5, 2024

BJP विधायक ने की विधानसभा अध्यक्ष की शिकायत: मुश्किल में कुलदीप पठानिया!

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में हुए सियासी उथल-पुथल के बाद यह कहा जाने लगा कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के कारण ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरने से बच गई। इस सरकार को बनाए रखने के लिए कुलदीप सिंह पठानिया के द्वारा सबसे पहले 6 विधायकों को निष्कासित किया गया तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफ़ा तक स्वीकार नहीं किया और कई तरह की शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। मगर अब इस चुनावी मौसम के बीच कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ ही एक शिकायत दर्ज हो गई है।

भाजपा विधायक ने की शिकायत

दरअसल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व में विधानसभा की डिप्टी स्पीकर रहे डॉ हंसराज ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत की है। इस शिकायत पत्र में कुलदीप सिंह पठानिया पर संवैधानिक पद और आधिकारिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: पानी के ड्रम में डूबी 2 साल की बच्ची, काम कर रहे थे माता-पिता भाजपा विधायक द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया कि कुलदीप सिंह पठानिया कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं और खुलेआम उनके साथ मंच भी साझा कर रहे हैं, जो कि सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

विक्रमादित्य और सीएम संग नजर आए थे पठानिया

आपको बता दें कि हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आते भरमौर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ राजनीतिक मंच पर देखा गया था। अपनी शिकायत में डॉक्टर हंसराज ने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को गलत तरीके से प्रभावित करने और विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा और स्थिति को ठेस पहुंचाने के लिए उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पूरे भारत का एकमात्र उदाहरण बने कुलदीप पठानिया

क्योंकि विधानसभा स्पीकर का यह पक्षपाती रवैया और भविष्य में लाभ के पद को संभालने के इरादे को दर्शाता है। इसके लिए उनकी तरफ से चुनाव आयोग से अनुरोध किया गया है कि मामले की न्याय पूर्ण और निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए क्योंकि यह भारत में अपने आप का एकमात्र उदाहरण है जहां विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है और आधिकारिक मशीनरी का सरे आम दुरुपयोग देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में बीजेपी को एक और झटका: एक साथ दो बड़े नेता कांग्रेस में शामिल बहरहाल इस चुनावी मौसम में कई सारे नेताओं की शिकायत केंद्रीय चुनाव आयोग के पास पहुंच रही है और कुछ मामलों में एक्शन भी लिया जा रहा है। मगर अब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पर आयोग के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है यह देखने वाली बात होगी।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख