राजनीति

#राजनीति

November 12, 2025

जयराम ठाकुर के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन करेंगे CM सुक्खू- 3 साल का देंगे हिसाब-किताब

कार्यक्रम स्थल का चयन होना अभी बाकी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और मंडी जिले में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों की रूपरेखा तय की।

11 दिसंबर को आयोजित होगा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकार अपनी तीन साल की उपलब्धियों, नीतियों और "व्यवस्था परिवर्तन" की दिशा में हुए बदलावों को जनता के सामने पेश करेगी।

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार यहां मनाने जा रही 3 साल का जश्न- जनता के सामने रखा जाएगा रिपोर्ट कार्ड

उच्चस्तरीय समिति करेगी कार्यक्रम स्थल का चयन

मुख्यमंत्री ने बताया कि समारोह के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर को शामिल करते हुए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति मंडी जिले में कार्यक्रम स्थल का चयन करेगी और तैयारियों की निगरानी भी करेगी।

कार्यक्रम में दिखेगी‘व्यवस्था परिवर्तन’ की झलक 

CM सुक्खू ने कहा कि बीते तीन वर्षों में राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मूलभूत सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि यह समारोह जनता के लिए एक रिपोर्ट कार्ड की तरह होगा, जिसमें सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों और विभागीय सुधारों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक भी जारी की जाएगी। CM ने अपने प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह को सभी विभागों से सूचनाएं एकत्र करने का समन्वयक नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : शौचालय गई थी महिला, घर में घुसकर पड़ोसी ने की नीच हरकत; अब मिली ये सजा

जनभागीदारी पर रहेगा फोकस

सुक्खू ने बताया कि समारोह में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और राज्यभर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग भी आमंत्रित किए जाएंगे। सरकार उन नागरिकों को सम्मानित करेगी जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी हों और कार्यक्रम का हर पहलू जनता तक सरकार की भावना पहुंचाने वाला हो।

दो वर्षीय रोडमैप तैयार करने के निर्देश

CM ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि आने वाले दो वर्षों के लिए एक सुदृढ़ विकास रोडमैप तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अब विकास कार्यों में गति लाने, सेवाओं को घर-द्वार तक पहुंचाने और हर विभाग में डिजिटलीकरण व सुशासन को मजबूत करने की है।

यह भी पढ़ें:छापा मारने पहुंची हिमाचल पुलिस- दरवाजा तोड़ कमरे में घुसी, अंदर मिली युवक की देह

स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार का जिक्र

सुक्खू ने कहा कि पिछले तीन सालों में सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण पहल की हैं जैसे राज्य स्वास्थ्य सेवा को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करना, ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ बनाना और ग्रीन स्टेट मिशन के तहत पर्यावरणीय सुधारों की दिशा में कार्य करना। उन्होंने कहा कि इन पहलों से राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है और राजस्व सृजन में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

बैठक में रहे ये अधिकारी उपस्थित

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, विभिन्न विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्य के सभी उपायुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख