#राजनीति

March 5, 2025

हिमाचल के विकास में चार चांद लगाएंगे दुबई के शेख, CM सुक्खू के साथ हुई मीटिंग

करीब 6000 करोड़ के निवेश का है लक्ष्य

शेयर करें:

himachal news

शिमला। दो साल पहले हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की UAE यात्रा अब जाकर रंग लाती दिख रही है। बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक प्रतिनिधिमंडल ने CM सुक्खू से शिमला में मुलाकात की।

दो घंटे तक चली बैठक

करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में हिमाचल सरकार की ओर से प्रतिनिधिमंडल को राज्य में निवेश करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, CM के IT एडवाइजर गोकुल बुटेल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, वित्त सचिव देवेश कुमार भी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार वाह! बिना गलती के अफसर का किया डिमोशन- जानें क्या है पूरा मामला

भी यह नहीं पता चला है कि हिमाचल सरकार के साथ UAE के प्रतिनिधिमंडल ने किस क्षेत्रों में निवेश की इच्छा जताई है। लेकिन माना जा रहा है कि सुक्खू सरकार के प्रस्ताव पर जल्द काम शुरू हो सकता है।

2023 में दुबई गए थे सुक्खू

आपको बता दें कि 15 दिसंबर 2023 को संयुक्त अरब अमीरात के निवेशकों को रिझाने के लिए दुबई गए थे। तभी CM ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में खासतौर पर पर्यटन के क्षेत्र में सरकार 6000 करोड़ का निवेश लाना चाहती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2033 वन मित्रों को अप्रैल में नियुक्ति पत्र देगी सरकार, मई में होगा ओरिएंटेशन

पर्यटन के अलावा CM ने हाइड्रो, फार्मा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास पर निवेशकों के साथ बातचीत की थी।

पड़ोसी राज्य में किया है 15 हजार करोड़ का निवेश

UAE ने हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का एमओयू किया है। हिमाचल में निवेश की संभावनाएं उत्तराखंड से अधिक हैं। खासतौर पर पर्यटन, फार्मा, आईटी व शिक्षा के साथ अधोसंरचना विकास की संभावनाएं अधिक हैं। हिमाचल में बिजली उत्तराखंड से सस्ती है। औद्योगिक क्षेत्रों में माहौल कमोवेश शांत है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख