#राजनीति

June 25, 2025

'देश की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे कांग्रेस'- जानें क्यों बोले अनुराग ठाकुर ?

कांग्रेस की तानाशाही आज भी लोगों के ज़ेहन में ज़िंदा

शेयर करें:

anurag thakur

हमीरपुर/मोतिहारी। हिमाचल प्रदेश से सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बीते कल बुधवार को बिहार के मोतिहारी में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल को भले ही पचास वर्ष बीत गए हों, लेकिन देशवासियों के दिलों में कांग्रेस की तानाशाही और अत्याचार की यादें आज भी ताज़ा हैं।

बिहार से उठी थी बुलंद आवाज़

अनुराग ठाकुर ने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन को याद करते हुए कहा कि जब लोकतंत्र पर हमला हुआ, तब बिहार की धरती से ही विरोध की सबसे बुलंद आवाज़ उठी थी।

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की किस बात को लेकर जताई चिंता! क्यों लिखा गडकरी लेटर ?

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर देशभर के युवाओं, किसानों और आम नागरिकों ने तानाशाही के खिलाफ आंदोलन छेड़ा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

देश पर थोपा गया था आपातकाल

अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान अटल पार्क मोतिहारी में उस दौर की याद दिलाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जिसमें आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों की झलक दिखाई गई। इसके बाद आयोजित जनसभा में अनुराग ठाकुर ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने पंजाब-हरियाणा को दी सीधी चेतावनी- 4000 करोड़ एरियर चुकाओ, नहीं तो...

उन्होंने कहा कि आपातकाल देश पर थोपा गया एक ऐसा काला अध्याय था, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीनी गई, अखबारों पर सेंसर लगा, और हजारों नेताओं, कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया। ऐसे अमानवीय कृत्य के लिए कांग्रेस को अब भी देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने उस भूल का कभी नहीं किया पश्चाताप

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, आज 50 साल बाद भी कांग्रेस ने उस भूल का कभी पश्चाताप नहीं किया और न ही सार्वजनिक रूप से खेद जताया। अब समय आ गया है कि कांग्रेस को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम में युवाओं द्वारा मॉक पार्लियामेंट के माध्यम से संविधान, लोकतंत्र और आपातकाल जैसे विषयों पर जागरूकता और विमर्श किया गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख