#राजनीति

April 19, 2025

प्रतिभा सिंह को एक्सटेंशन के मुद्दे पर दो धड़ों में बंटी कांग्रेस, CM सुक्खू ने खेला यह ट्रंप कार्ड 

आज दिल्ली में होगा अंतिम निर्णय

शेयर करें:

Himachal Congress

शिमला। दिल्ली में शनिवार को होने वाली कांग्रेस के महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक में दो अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। पहला तो यह कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को एक साल का एक्सटेंशन दिया जाए या नहीं। आपको बता दें कि सीएम सुक्खू का खेमा एक्सटेंशन का विरोध कर रहा है, लेकिन पार्टी आलाकमान और हिमाचल की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल नहीं चाहतीं कि इस साल के आखिर में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले पार्टी के संतुलन पर असर पड़े।

 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: निर्माणाधीन शिमला फ्लाईओवर से गिरे 4 मजदूर, मची चीख पुकार

 

दूसरा मुद्दा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का है, जिसमें शामिल होने वाले नेताओं की सूची अब तैयार है। कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल शनिवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने सूची को मंजूरी के लिए पेश करेंगी। अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि अब बस यह एक औपचारिकता भर है। रजनी पाटिल 23 अप्रैल को हिमाचल आकर नई कार्यकारिणी का ऐलान करेंगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल दोस्तों के साथ घूमने आया पर्यटक 500 फीट खाई में गिरा, नहीं बच पाया

सुक्खू ने 3 दावेदारों के नाम बढ़ाए

लेकिन हिमाचल में पार्टी की कमान संभाले प्रतिभा सिंह को एक्सटेंशन के मसले पर उभरा पेंच कांग्रेस आलाकमान की चिंता का विषय है। प्रतिभा सिंह का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। बताया जाता है कि खुद सीएम सुक्खू प्रतिभा सिंह का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर अपनी असहमति जता चुके हैं। उन्होंने नए अध्यक्ष के रूप में संजय अवस्थी, सुरेश कुमार और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के रूप में तीन दावेदारों के नाम सुझाए हैं। बीते दिनों सीएम ने अनिरुद्ध सिंह को हेलीकॉप्टर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के घर दूत बनाकर भेजा था। मकसद था कि अनिरुद्ध सिंह के नाम पर वे सहमत हो जाएं। जानकार सूत्रों का कहना है कि मुकेश अग्निहोत्री ने अभी सीएम को अपनी सहमति नहीं दी है।

 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: निर्माणाधीन शिमला फ्लाईओवर से गिरे 4 मजदूर, मची चीख पुकार

सरकार और संगठन एक हाथ में न हो

होलीलॉल समर्थकों की राय है कि हिमाचल में इस साल के आखिर में पंचायत चुनाव तक पार्टी के संतुलन से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। इस धड़े का यह भी मानना है कि सत्ता और संगठन अलग-अलग हाथों में रहे, इसकी बेहद जरूरत है। होलीलॉल समर्थकों का इशारा अनिरुद्ध सिंह की ओर है। अनिरुद्ध, संजय अवस्थी और सुरेश कुमार तीनों ही सीएम सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। उनका कहना है कि ऐसे में सत्ता और संगठन दोनों का संतुलन एक तरफ झुक जाएगा और भाजपा को अपनी ताकत बढ़ाने का मौका मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ज्वाला माता मंदिर के पास खाई में गिरी JCB मशीन, 4 लोग थे सवार- 2 ही बच पाए

जिला अध्यक्षों का बढ़ेगा कद

हाल में कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन में यह तय किया गया है कि टिकट वितरण जैसे अहम मुद्दों पर अब जिला अध्यक्षों को ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे। कांग्रेस आलाकमान निचले स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों का कद बढ़ाना चाहता है। अभी तक होता यह है कि पार्टी नेतृत्व और आला नेता अपने समर्थकों के लिए लॉबिंग कर उन्हें टिकट दिलवा देते हैं। जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले जिला अध्यक्षों की कोई नहीं सुनता। शनिवार की बैठक में कांग्रेस के संगठनात्मक जिलों की संख्या बढ़ाने पर भी अंतिम रूप से चर्चा होगी। हालांकि, हिमाचल कांग्रेस इस मुद्दे पर भी दो गुटों में बंटा हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख