#राजनीति

February 6, 2026

हिमाचल में RDG पर घमासान : सुक्खू की भाजपा को दो टूक- PM मोदी से मांगें वक्त, हम चलेंगे साथ

हिमाचल के हितों के लिए बात करे भाजापा- CM सुक्खू

शेयर करें:

CM SUKHU RDG GRANT HIMACHAL BJP PM MODI GOVERNMENT

शिमला। हिमाचल प्रदेश में RDG को लेकर सियासत गर्मा गई है। हिमाचल में वित्तीय स्थिति और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने BJP पर सीधा और तीखा पलटवार किया है।

CM सुक्खू की भाजपा को दो टूक

CM सुक्खू ने कहा है कि भाजपा विधायक दल राज्यपाल से मुलाकात करने जा रहा है, लेकिन उन्हें वहां राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय हिमाचल प्रदेश के वास्तविक हितों से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी के 3 महीने बाद नई-नवेली दुल्हन का मर्ड.र, पति ने भाई-भतीजी संग मिल किया कांड

हिमाचल के हितों की बात करे भाजपा

CM सुक्खू ने स्पष्ट कहा कि भाजपा विधायकों को राज्यपाल के समक्ष सबसे पहले रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट RDG बंद होने से प्रदेश को हुए भारी नुकसान की बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि RDG के बंद होने से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक रीढ़ कमजोर हुई है और इसका सीधा असर विकास कार्यों व योजनाओं पर पड़ा है।

आर्थिक हालात सुधरेंगे, तभी मिलेगा पैसा

विधायक क्षेत्र विकास निधि को लेकर उठ रहे सवालों पर CM सुक्खू ने दो टूक कहा कि यह निधि तभी जारी की जाएगी, जब राज्य की आर्थिक स्थिति संभलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश सरकार के लिए मिलने वाली आर्थिक मदद को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे प्रदेश की स्थिति और खराब हो रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खोया एक और वीर जवान : तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा घर, 25 साल थी उम्र

भाजपा बढ़ा रही मुद्दा

CM सुक्खू ने कहा कि विधायक निधि केवल कांग्रेस विधायकों को ही नहीं, बल्कि भाजपा विधायकों को भी नहीं दी जा रही है। इसके बावजूद भाजपा इस मुद्दे को तोड़-मरोड़ कर जनता के सामने पेश कर रही है और दुष्प्रचार फैलाने में लगी हुई है।

RDG बंद होना हिमाचल के लिए बड़ा झटका

CM सुक्खू ने कहा कि RDG बंद होने के कारण प्रदेश की वित्तीय हालत गंभीर हो गई है। उन्होंने इसे आजादी के बाद का पहला मौका बताया, जब हिमाचल प्रदेश की आरडीजी पूरी तरह बंद की गई हो। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के हितों के खिलाफ है और इससे विकास की गति पर गहरा असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर : ढेर सारा चिट्टा, शराब की बोतलें और कैश बरामद

PM मोदी से बात करने चलें

CM सुक्खू ने भाजपा नेताओं से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेद भुलाकर हिमाचल के हित में उनके साथ दिल्ली चलें और केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखें। उन्होंने कहा कि अब केवल वित्त मंत्री से मिलने से बात नहीं बनेगी, बल्कि प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करना जरूरी हो गया है।

जनता के सामने रखे जाएंगे तथ्य

CM ने बताया कि आगामी विशेष सत्र में सरकार जनता को यह जानकारी देगी कि बीते दस वर्षों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वास्तव में क्या दिया है। उन्होंने भाजपा विधायकों से भी इस सत्र में सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से घास लेने निकली महिला, परिजनों को गहरी खाई में पड़ी मिली- नहीं बच पाई बेचारी

एक फरवरी हिमाचल के लिए काला दिन

CM सुक्खू ने एक फरवरी को हिमाचल के लिए “काला दिन” बताते हुए कहा कि इसी दिन RDG बंद होने से प्रदेश को बड़ा आर्थिक झटका लगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने स्तर पर पूरी मजबूती से पक्ष रखा है और आगे भी हिमाचल के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

राजनीति बंद करे भाजपा

CM सुक्खू ने अंत में भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि वे आरोप-प्रत्यारोप और राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के भविष्य के लिए साथ आएं और प्रधानमंत्री के समक्ष हिमाचल की आवाज बुलंद करें, ताकि राज्य को उसका हक मिल सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख