राजनीति

#अपराध

February 6, 2026

हिमाचल : शादी के 3 महीने बाद नई-नवेली दुल्हन का मर्ड.र, पति ने भाई-भतीजी संग मिल किया कांड

मायके वालों को फोन कर पति ने बताई झूठी कहानी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

KASAULI SUMAN CASE HUSBAND THREE PEOPLE ARRESTED SOLAN POLICE

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सुमन हत्याकांड में बड़ा अपेडट आया है। मामले में पुलिस टीम ने सुमन के जेठ और भतीजी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस टीम ने हत्या के आरोप में सुमन के पति को गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच में परतें खुलीं

पुलिस जांच में सुमन की मौत को लेकर बड़े खुलासे हुए। जांच में पाया गया कि सुमन की मौत को आरोपियों ने आत्महत्या बताया था। जबकि, पति, उसके बड़े भाई और भतीजी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सुमन की हत्या करने के बाद एक बड़ा षड़तंत्र रचा था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खोया एक और वीर जवान : तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा घर, 25 साल थी उम्र

शादी के 3 महीने बाद मर्डर

यह मामला कसौली के गांव शनोगी का है, जहां 31 जनवरी 2026 को नवविवाहिता सुमन (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन पुलिस को शुरू से ही इस कहानी में कई खामियां नजर आ रही थीं। गहन जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि सुमन की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी।

 

WOMAN MURDER IN KASAULI UPDATE

पहले गला दबाया, फिर किए वार

कसौली पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि सुमन की मौत आत्महत्या से नहीं, बल्कि पहले गला दबाने से हुई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके गले और शरीर पर तेजधार हथियार से कई वार किए।

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर को सुप्रीम राहत: BCCI में वापसी के सभी रास्ते खुले- आजीवन बैन हटा

पति-पत्नी का चल रहा था विवाद

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों ने पुलिस के शक को मजबूत किया। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि चतर सिंह (42) और सुमन का विवाह 23 नवंबर 2025 को हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहे थे

मामूली विवाद हिंसा में बदला

जांच में पाया गया कि सुमन का पति बच्चा पैदा नहीं कर सकता था। इस बात का पता सुमन को शादी के बाद चला। इसी बात को लेकर भी आए दिन दोनों में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। 31 जनवरी को भी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। इसी दौरान चतर सिंह ने आपा खोते हुए सुमन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने रोका विधायकों का पैसा : शिकायत लेकर गर्वनर के पास पहुंचे जयराम ठाकुर

पति, जेठ-भतीजी ने रची साजिश

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चतर सिंह ने अपने भाई नरेंद्र सिंह (45) और भतीजी निकिता (19) के साथ मिलकर एक झूठी कहानी गढ़ी। तीनों ने मिलकर यह दिखाने की कोशिश की कि सुमन ने पहले उन पर हमला किया और फिर आत्महत्या कर ली।

 

WOMAN MURDER IN KASAULI UPDATE

सुमन के गले पर कैंची से वार

इस साजिश के तहत सुमन के गले पर कैंची से वार किए गए। इतना ही नहीं, चतर सिंह ने खुद के माथे और गले पर चाकू से हल्की चोटें पहुंचाईं और अपनी भतीजी के गाल पर भी कट लगाया, ताकि मामला वास्तविक लगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी के टेंट में बिजली की तारें लगा रहा था युवक, लगा करंट का जोरदार झटका- थमीं सांसें

मायके वालों को किया फोन

इसके बाद चतर सिंह ने सुमन के मायके पक्ष को फोन कर बताया कि सुमन ने उन पर चाकू से हमला किया है और घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है। सूचना मिलते ही सुमन के परिजन घबराए हुए मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर बेटी को बचाने की गुहार लगाई।

मायके वालों ने जताया शक

सुमन के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने का केवल दिखावा किया, ताकि उन पर किसी तरह का शक न जाए। उनका कहना है कि यह सब पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था और सुमन की हत्या को आत्महत्या साबित करने की कोशिश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बारात से लौट रही कार गहरी खाई में समाई, फौजी की मौ.त- दो साथियों की हालत नाजुक

पुलिस जांच में खुला पूरा सच

SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने हर पहलू से मामले की जांच की। जांच में यह साफ हो गया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर सुमन की हत्या की और बाद में झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वारदात के बाद सबूत मिटाने के भी प्रयास किए गए।

सलाखों के पीछे तीनों

उन्होंने बताया कि अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि चतर सिंह और निकिता के शरीर पर जो चोटें पाई गई हैं, वे स्वयं द्वारा पहुंचाई गई हैं। इसके बाद पुलिस थाना कसौली की टीम ने इस मामले में चतर सिंह के भाई नरेंद्र सिंह और भतीजी निकिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो दिन जमकर होगी बारिश-बर्फबारी : 4 जिलों में घना कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। साथ ही पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में मजबूत सबूत जुटाए गए हैं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख