#अपराध
February 6, 2026
हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर : ढेर सारा चिट्टा, शराब की बोतलें और कैश बरामद
पुलिस ने आरोपी की आल्टो कार भी की सीज
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। हर जगह नाकाबंदी और छापेमारी के जरिए नशे में लिप्त आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम ने नशे की ढेर सारी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के अश्वनी खड्ड लिंक रोड का है। यहां पर पुलिस टीम बीते कल वीरवार को गश्त पर थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अश्वनी खड्ड लिंक रोड के पास एक आल्टो K10 कार में कुछ युवक नशे की खरीद-फरोख्त करने वाले हैं।
पुलिस टीम ने बीना समय गंवाए रणनीति बनाई और मौके पर रवाना हो गए। पुलिस को बताई गई आल्टो K10 कार सामने ही थी। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को तलाशी के लिए कहा तो दोनों पुलिस को देख घबरा गए। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दैरान युवकों के कब्जे से पुलिस को नशे से जुड़ी सामग्री मिली।

पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और थाना सदर सोलन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को भी जब्त कर लिया। मामले की गहन जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से सुरेश कुमार पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
उसके खिलाफ पुलिस थाना कंडाघाट और थाना सदर सोलन में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस थाना परवाणू में उसके खिलाफ चोरी का मामला भी दर्ज है। दूसरे आरोपी पारस के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस कारोबार में और कौन‑कौन लोग शामिल हो सकते हैं।