#राजनीति

October 30, 2025

पटना में CM सुक्खू बोले- हिमाचल में पहली कैबिनेट मीटिंग में लागू हुई OPS, बिहार में भी करेंगे

महिलाओं के सशक्तिकरण की हिमाचल मॉडल से शुरुआत

शेयर करें:

Sukhu In Bihar

पटना/शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पटना पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की और प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

महिलाओं के सशक्तिकरण की हिमाचल मॉडल से शुरुआत

कांग्रेस हाईकमान ने CM सुक्खू को बिहार चुनावों के लिए स्टार प्रचारक के रूप में नियुक्त किया है, और वे अपने सधे हुए भाषणों और जन-कल्याणकारी नीतियों के उदाहरणों के ज़रिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल सरकार की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राज्य की 2 लाख 87 हजार महिलाओं को हर महीने ₹1500-₹1500 की आर्थिक सहायता देना शुरू किया है।

यह भी पढ़ें: व्यवस्था नहीं मजाक: HRTC बस का दरवाजा हुआ जाम, बिना सवारी उठाए- बस चली गई

उन्होंने कहा कि यह केवल वादा नहीं था, बल्कि कांग्रेस की उस नीति का हिस्सा है जो “कहने से पहले करने” में विश्वास रखती है। सुक्खू ने कहा, “हमने चुनाव से पहले जो वादा किया था, उसे निभाया है। प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान के बावजूद हमारी सरकार महिलाओं को उनका हक दे रही है।”

पहली कैबिनेट में लागू की ओल्ड पेंशन स्कीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का वह पहला राज्य है, जिसने सरकार बनने के तुरंत बाद पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू की। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि अगर कांग्रेस इस योजना को सिर्फ़ राजनीतिक लाभ के लिए लागू करना चाहती, तो इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले लागू करती,

जैसे बिहार में महिलाओं को चुनाव से ठीक पहले 10-10 हजार रुपये बांटे गए हैं। सुक्खू ने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस और महागठबंधन की सरकार बनती है, तो वहां भी **सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए OPS लागू की जाएगी।

हिमाचल देश का पहला राज्य जो दूध का MSP देता है

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की एक और अनोखी पहल का ज़िक्र करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जो दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दे रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनकी सरकार मक्की, जौ, गेहूं और कच्ची हल्दी जैसी फसलों का भी MSP सुनिश्चित कर रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : पूरी संजौली मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, अदालत बोली- सभी मंजिलें अवैध

उन्होंने कहा कि “कांग्रेस सरकारें किसानों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने वाले फैसले नहीं करतीं, बल्कि उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए नीति बनाती हैं।”

बिहार में बदलाव की जरूरत

पत्रकारों से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि बिहार पिछले 30 वर्षों से पिछड़ता जा रहा है और राज्य को अब विकास की नई दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने अंत में अपील की, “एक बार महागठबंधन की सरकार को अवसर दीजिए, फिर फर्क खुद दिखाई देगा। हमने हिमाचल में जो वादे किए, उन्हें निभाया है- बिहार में भी वही करेंगे।”

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख