#राजनीति

April 7, 2025

CM सुक्खू आज जाएंगे गुजरात, चार-पांच दिन बाद लौटेंगे हिमाचल- जानें क्या है वजह

शिमला से दिल्ली होते हुए अहमदाबाद रवाना होंगे

शेयर करें:

CM Sukhu

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश में मौजूद नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री आज शिमला से दिल्ली होते हुए अहमदाबाद रवाना होंगे, जहां वह कांग्रेस के महाधिवेशन में भाग लेंगे। ऐसे में इस अवधि के दौरान प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

अहमदाबाद में कांग्रेस महाधिवेशन

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। इस महाधिवेशन का आयोजन दो चरणों में किया गया है। 8 अप्रैल को अहमदाबाद के शाहीबाग स्थित सरदार पटेल मेमोरियल में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक होगी, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने से जुड़े अहम फैसले लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस गांव में विराजते हैं देवताओं के सेनापति, यहां नहीं पाला जाता है मुर्गा

इसके बाद 9 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का अधिवेशन आयोजित होगा, जिसमें इन फैसलों को जमीनी स्तर पर लागू करने के दिशा-निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे।

हिमाचल से कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और AICC के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर भी शामिल होंगे। CWC की बैठक में विशेष रूप से सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें : मंडी में बोलीं कंगना- पाकिस्तान से ज्यादा जमीन वक्फ बोर्ड के पास, कानून से बड़ा कोई नहीं

कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभव

महाधिवेशन के दौरान प्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर अहम चर्चाएं होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन बीते पांच महीने से अधूरा है और कैबिनेट में एक पद अब भी खाली पड़ा है। ऐसे में यह विषय भी कांग्रेस की वर्किंग कमेटी मीटिंग में उठ सकता है।

10-11 अप्रैल को हो सकती है वापसी

मुख्यमंत्री सुक्खू की वापसी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे 10 अप्रैल की शाम या 11 अप्रैल की सुबह शिमला लौट सकते हैं। इस दौरान प्रदेशवासियों को अपने कार्यों के लिए इंतजार करना होगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख