#राजनीति

July 26, 2025

मंत्री की गाड़ी पर जूते फेंकने से गरमाई सियासत: सीएम सुक्खू ने दी तीखी प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले

सीएम सुक्खू ने दिए कानूनी कार्रवाई के संकेत

शेयर करें:

CM Sukhu Negi cae

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गाड़ी पर जूते फेंकने और उन्हें काले झंडे दिखाने की घटना ने राजनीतिक माहौल को उबाल पर ला दिया है। घटना के बाद जहां कांग्रेस सरकार हमलावर मुद्रा में है, वहीं भाजपा की ओर से भी जवाबी तेवर देखने को मिल रहे हैं।

 

इस पूरे प्रकरण पर अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। एक्स पर किए गए पोस्ट में मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के व्यवहार को निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत राज्य सरकार के मंत्री के साथ दुर्व्यवहार कर राहत और पुनर्वास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया गया।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री नेगी की गाड़ी पर फेंका जूता, 58 लोगों पर FIR, अब जगत नेगी ने दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती कि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता मिले। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है, अगर आप उनकी मदद नहीं कर सकते तो कम से कम उनके पुनर्वास में बाधा न डालें।  सीएम ने भाजपा के इस व्यवहार को मानवीय संवेदनशीलता के विरुद्ध करार देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है और कोई भी असामाजिक तत्व राहत कार्यों में विघ्न नहीं डालने पाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बर्थडे की खुशियां मातम में बदली, नहर में डूबे दो दोस्त; पहले केक काट की थी शराब पार्टी

कानूनी कार्रवाई के संकेत

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जो लोग राहत और पुनर्वास कार्यों में बाधा बन रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए हिंसक प्रदर्शन करना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। राज्य सरकार ऐसे तत्वों को बख्शेगी नहीं।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस में सवारी बनकर घुसा 'गुंडा' : ड्राइवर पर चलाए लात-घुसे, वर्दी तक फाड़ी

पुलिस ने 67 पर दर्ज की एफआईआर

बता दंे कि मंत्री जगत सिंह नेगी बीते रोज शुक्रवार को मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने गए थे। यहां कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री जगत सिंह नेगी का काले झंडे दिखाकर गो बैक के नारे लगाकर विरोध किया। इतना ही नहीं मंत्री की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया औ उस पर काले झंडे और जूते फेंके गए। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर अब तक 67 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख