#राजनीति

October 25, 2025

बिहार में हिमाचली नेता उड़ाएंगे गर्दा: सुक्खू स्टार प्रचारक, जयराम ठाकुर भी होंगे मैदान में

सुक्खू स्टार प्रचारक, जयराम ठाकुर भी मैदान में

शेयर करें:

Bihar elections

शिमला बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश से सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस हाईकमान ने CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिहार में पार्टी का स्टार प्रचारक नियुक्त किया हैसुक्खू नवंबर के पहले सप्ताह में पटना, गया और भागलपुर जिलों में जनसभाओं और रोड शो में भाग लेंगे।

उत्तर भारत की आबादी वाले इलाकों में प्रचार की जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार सुक्खू को विशेष रूप से उन क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है, जहां उत्तर भारत से जुड़ी बड़ी आबादी रहती है। पार्टी का मानना है कि सुक्खू का संगठनात्मक अनुभव कांग्रेस को बिहार में लाभ दिलाने में सहायक होगा।

 

यह भी पढ़ें: गृह जिला में CM सुक्खू का इमोशनल शो: जनता से जाहिर की नाराजगी, कहा- जब प्रदेश साथ था..

BJP भी हिमाचल के नेताओं के साथ प्रचार में सक्रिय

दूसरी ओर, BJP भी पीछे नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नवंबर में बिहार में प्रचार के लिए रवाना होंगे। वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और कांग्रेस सरकार की नीतियों पर निशाना साधेंगे। हिमाचल के कई सांसद और विधायक भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे। यह सक्रियता दोनों पार्टियों के लिए राष्ट्रीय संदेश भी मानी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 3 भाइयों की करतूत, फिल्मी स्टाइल में 5 किलो सोना चुराकर हुए फरार

हिमाचल से IDG और IAS अधिकारी चुनाव सुरक्षा में जुटे

चुनाव सुरक्षा में हिमाचल से आईडीजी सौम्या सांबसिवन भी बिहार में तैनात हैं। वे नक्सल प्रभावित अरवल जिले की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। डीआईजी सौम्या ने स्ट्रांग रूम, चेक पोस्ट और मतदाता जागरूकता अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा आईएएस अधिकारी रितेश चौहान, प्रियंका बासु, कदम संदीप बसंत और संदीप कुमार भी बिहार में चुनाव ड्यूटी पर हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख