राजनीति

#राजनीति

May 19, 2025

पकिस्तान के खिलाफ विदेशों में भारत की आवाज बनेंगे अनुराग, ऑपरेशन सिंदूर की देंगे जानकारी

हमीरपुर सांसद अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रखेंगे भारत का पक्ष

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

anurag singh thakur

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज़ बनने जा रहे हैं। वे उन चुनिंदा भारतीय सांसदों में शामिल किए गए हैं जो ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुनिया भर के देशों का दौरा कर आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक नीति और कड़ी कार्रवाई को वैश्विक समुदाय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

पांच देशों का करेंगे दौरा

जानकारी के अनुसार, यह यात्रा 22 मई के बाद आरंभ होगी, जिसमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों का दौरा किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी अंतरराष्ट्रीय पहल का नेतृत्व संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: विक्रमादित्य के विभाग में फेरबदल सहित पढ़ें सभी बड़े फैसले

 

इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद शामिल होंगे, जिन्हें अनुभवी और वरिष्ठ सांसदों के मार्गदर्शन में भारत का पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

अनुराग करेंगे ठोस दस्तावेज़ों व आंकड़ों को पेश

इस दौरे के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर भारत की आतंकवाद विरोधी नीति, सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और पाकिस्तान द्वारा आतंक को दिए जा रहे समर्थन पर ठोस दस्तावेज़ों व आंकड़ों के साथ अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। भारत की यह पहल वैश्विक समुदाय में आतंक के खिलाफ साझा दृष्टिकोण और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

पहले भी कई मौकों पर कर चुके हैं प्रतिनिधित्व

हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की इस प्रतिनिधिमंडल में सहभागिता उनके अंतरराष्ट्रीय अनुभव और दमदार वक्तृत्व कौशल को भी दर्शाती है। इससे पहले भी वे विश्व व्यापार संगठन (WTO) सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष प्रभावी ढंग से रख चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम की बेटी का हालचाल लेने पहुंचे सीएम सुक्खू, सियासी गर्मी में दिखी नरमी की झलक

 

बहरहाल उनकी यह भागीदारी न केवल हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह भारत के वैश्विक कूटनीति में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी का भी प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत एक बार फिर दुनिया को यह संदेश देने जा रहा है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा के लिए है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख