#राजनीति

February 14, 2025

हिमाचल की राजनीति में आने पर क्या बोले अनुराग ठाकुर, महिला हैंडबॉल टीम से भी मिले

हिमाचल में बढ़ते नशे पर जताई चिंता, सुक्खू सरकार से की ये अपील

शेयर करें:

Anurag Thakur Hamirpur

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवी बार सांसद बने अनुराग सिंह ठाकुर दिल्ली को जीत दिलवाने के बाद अब अपने संसदीय क्षेत्र में लौट आए हैं। आज अनुराग ठाकुर ने जहां नेशनल चैंपियन बनी महिला हैंडबॉल टीम के साथ मुलाकात की और उनको बधाई दी, वहीं हिमाचल की राजनीति में आने की बात पर उन्होंने बड़ी बात कही।

हिमाचल की राजनीति में सक्रियता पर क्या बोले अनुराग

दरअसल अनुराग ठाकुर से सवाल पूछा गया था कि वह प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होंगे। प्रदेश की जनता अब उन्हें हिमाचल की राजनीति में देखना चाहती है। जिस पर अनुराग ठाकुर ने हंसते हुए जवाब दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा मैं हमीरपुर से हूं और यहां से पांचवी बार सांसद बना हूं। इससे बड़े गर्व की बात और क्या हो सकती है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP अध्यक्ष पद के लिए जारी है खींचतान- शाह से मिले जयराम, हलचल तेज

हिमाचल ही नहीं देश की जनता से जुड़े हैं

अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ एक संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं। बल्कि पूरे प्रदेश और देश के कार्यकर्ताओं और लोगों से जुड़ा हुआ हूं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पद के साथ कोई भी क्षेत्र सीमित नहीं होता, काम करने की क्षमता होनी चाहिए और यही मेरा प्रयास है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहां की जनता ने भी साथ दिया और आज दिल्ली में भाजपा को 48 सीटों पर विजय मिली।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह का आरोप- दिल्ली जाकर हिमाचल की मदद रोक रहे हैं जयराम

हिमाचल में बढ़ते नशे पर जताई चिंता

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि आप देश का भविष्य हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ना हम सब की जिम्मेदारी है। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि समाज से जुड़ी समस्या है। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार से नशे के खिलाफ सख्त कानून लाने की अपील की और कहा कि सिर्फ छोटे तस्करों को पकड़ने से यह समस्या हल नहीं होगी, बल्कि बड़े तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मामा के घर गया था युवक, घबराकर पत्नी को किया फोन- सुबह जंगल में मिली देह

वक्फ बोर्ड की जमीनों का नहीं होने देंगे दुरुपयोग

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी की संसद में पेश रिपोर्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष आखिर क्यों वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता नहीं चाहता। पीएम मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जेपीसी बनाई जाएगी और इस मसले को हल किया जाए। हमारी मंशा है कि हम वक्फ की जमीनों का लोगों को दुरुपयोग नहीं करने देगा। हम वक्फ की जमीनों का सदुपयोग करेंगे।

दिल्ली को कब मिलेगा नया सीएम

दिल्ली में सीएम चेहरे को लेकर जब अनुराग ठाकुर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तो चुनाव नतीजों को आए आठ दिन का ही समय हुआ है। दिल्ली की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है और पांच साल के लिए सत्ता सौंपी है। ऐसे में हम जल्द ही दिल्ली में नई सरकार बनाएंगे और शपथ ग्रहण समारोह करेंगे। इसके लिए थोड़ा इंतजार किरिए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख