#राजनीति

October 2, 2025

केंद्र ने अनुराग ठाकुर को दी बड़ी जिम्मेदारी : इस महत्वपूर्ण कमेटी के चेयरमैन बनाए गए

BJP ने सांसद अनुराग को बताया हिमाचल का गौरव

शेयर करें:

Anurag Thakur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को मोदी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को कोयला, खनन और इस्पात संबंधी केंद्रीय संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

सांसद अनुराग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का जवान ही अगवा कर लिया : यहां पढ़ें खनन माफिया का पूरा कारनामा

क्षेत्र के लिए गौरव की बात

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने लगातार पांच बार संसद में जनता का प्रतिनिधित्व किया है और केंद्र सरकार में विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। उन्होंने वित्त राज्य मंत्री, खेल मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में अनेक उल्लेखनीय निर्णय लिए, जिनका प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर पड़ा।

महत्वपूर्ण कमेटी के चेयरमैन बनाए गए

अब उन्हें कोयला, खनन और इस्पात जैसी अहम संसदीय समिति की अध्यक्षता मिली है, जिससे उद्योग और बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दशहरे पर परिवार में लौटी खुशियां, बहन को कई साल बाद सही-सलामत मिला भाई

औद्योगिक विकास को नई दिशा

भाजपा जिला नेतृत्व ने विश्वास जताया कि अनुराग ठाकुर के दूरदर्शी दृष्टिकोण और सक्रिय नेतृत्व में समिति कोयला, खनन और इस्पात क्षेत्रों की चुनौतियों का समाधान ढूंढने में सक्षम होगी। साथ ही, यह समिति देश के औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

जनता में खुशी का माहौल

भाजपा हमीरपुर ने कहा कि इस नियुक्ति से स्थानीय जनता का मनोबल और ऊंचा हुआ है। क्षेत्रवासियों को भरोसा है कि उनके सांसद की नई जिम्मेदारी से हिमाचल प्रदेश और खासतौर पर हमीरपुर क्षेत्र को भी परोक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Breaking हिमाचल: शादी की खुशियां मातम में बदली, बारातियों की कार खाई में गिरी; 2 की थमी सांसें

हमेशा नाम किया रोशन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि “अनुराग ठाकुर की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने हमेशा प्रदेश का नाम रोशन किया है और आने वाले समय में राष्ट्रहित से जुड़े निर्णयों में उनकी भूमिका और भी अहम होगी।”

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख