#राजनीति

May 14, 2026

सुक्खू सरकार पर बरसे अनुराग, बोले- झूठी गारंटियों से हथियाई सत्ता, अब खामियाजा भुगतने को रहें तैयार

अनुराग ठाकुर ने नीट परीक्षा और ईंधन बचत अभियान पर भी रखी अपनी राय

शेयर करें:

Anurag singh thakur

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज एक अलग ही तेवर में नजर आए। कांगड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए न केवल आर्थिक कुप्रबंधन पर घेरा, बल्कि नीट परीक्षा विवाद और ईंधन बचत जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखी।

कांग्रेस की झूठी गारंटियों पर प्रहार

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि उसने प्रदेश की जनता को सुनहरे सपने और झूठी गारंटियों का झांसा देकर सत्ता हथियाई है। उन्होंने कहा कि 5 लाख नौकरियां, महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह और बेरोजगारी भत्ते जैसे वादे धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। हिमाचली कहावत का हवाला देते हुए उन्होंने तंज कसा कि अब "चिंडू बडने" का समय आ गया है और कांग्रेस को अपनी विफलताओं का खामियाजा आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से का बड़ा संकेत साबित होंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पोते ने नशे की खातिर चोरी छिपे बेच दी दादा की स्कूटी, डेढ़ साल बाद ऐसे खुला राज

कांग्रेस ने हिमाचल को कर्ज के बोझ तले दबाया

आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़कर करीब 1 लाख 12 हजार करोड़ रुपये हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर बार खजाना खाली होने का रोना रोती है, लेकिन अपने मित्रों के लिए नई गाड़ियां खरीदने और सरकारी आवासों के नवीनीकरण के लिए इनके पास धन की कोई कमी नहीं है। वहीं दूसरी ओर, एचआरटीसी के चालक और परिचालक वेतन के लिए तरस रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पैदल स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को टैंपो ने कु.चला, मौके पर थम गईं सांसें

रेल परियोजनाओं को लेकर भी की चर्चा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में रेल संपर्क मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन समेत कई परियोजनाओं को लेकर रेल मंत्रालय से चर्चा की गई है। उनका कहना था कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से हिमाचल का संपर्क देश के बड़े शहरों से और मजबूत होगा।

नीट परीक्षा विवाद पर भी बोले अनुराग

गग्गल एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने नीट परीक्षा विवाद और ईंधन बचत अभियान जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीट मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी कर रही है और जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री के ईंधन बचत अभियान और यात्रा कार्यक्रमों में कटौती को उन्होंने देशहित से जुड़ा बड़ा संदेश बताया।

 

यह भी पढ़े : हिमाचल में फिल्मी कांड : प्रेमी ने पहले खिलाया जह*र, फिर बोरी में बांधकर जंगल में ज.ला दी प्रेमिका

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

सीबीआई डायरेक्टर को एक्सटेंशन दिए जाने पर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर भी अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व इन दिनों आंतरिक राजनीतिक उलझनों में व्यस्त है। साथ ही उन्होंने लोगों से नगर निगम और पंचायत चुनावों में भाजपा को समर्थन देने की अपील भी की।

भाजपा के लिए मांगा समर्थन

अनुराग ठाकुर ने नगर निगम चुनावों को लेकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मजबूत और जवाबदेह नगर निगम की जरूरत है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा ही शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और पर्यटन को मजबूती देने का काम कर सकती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आगामी चुनावों में भाजपा को समर्थन देकर धर्मशाला में भाजपा का नगर निगम बनाएं, ताकि शहर में योजनाबद्ध विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख