राजनीति

#राजनीति

April 17, 2025

नेहरू-गांधी का ATM है नेशनल हेराल्ड अखबार, सुक्खू सरकार ने भी लुटाए करोड़ों रुपए

अनुराग बोले-पैसा कमाने का जरिया बनाया नेशनल हेराल्ड

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Anurag thakur

नाहन। नेशनल हेराल्ड अखबार में दो करोड़ रुपए से भी अधिक का विज्ञापन देकर सुक्खू सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दायर चार्जशीट को लेकर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। आज गुरुवार को नाहन पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र में बैठे कांग्रेस नेताओं के साथ साथ हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

हिमाचल में ना सीएम ना मंत्रियों को आती है अखबार

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड अखबार पैसे कमाने का जरिया बनाया था। जिसमें अब हिमाचल की कांग्रेस सरकार भी जनता का पैसा डाल रही है। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह अखबार साप्ताहिक छपकर आता है। यह अखबार न प्रदेश के मुख्यमंत्री, न मंत्रियों को और ना ही प्रदेश की जनता को मिलता है, बावजूद इसके कांग्रेस सरकार ने इस अखबार को करोड़ों के विज्ञापन क्यों दिए।

 

यह भी पढ़ें : CM बोले- हमारा अखबार, खूब विज्ञापन देंगे : जयराम ने बताया- एक भी कॉपी नहीं छपती!

नेहरू और गांधी का एटीएम है नेशनल हेराल्ड

सांसद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड नेहरू-गांधी परिवार का एक एटीएम बनकर रह गया है। एक तरफ सुक्खू सरकार ने नेशनल हेराल्ड को चांदी के सिक्के दिए, तो दूसरी ओर डेली अखबारों को चवन्नी तक भी नहीं दी। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछा कि आखिर ऐसा भेदभाव क्यों क्या कुर्सी बचाने के लिए नेशनल हेराल्ड की मदद की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: DC ऑफिस के बाद अब सीधे सचिवालय को उड़ाने की धमकी, ये बताया जा रहा मास्टरमाइंड

कांग्रेस की चोर मचाए शोर जैसे स्थिति

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक ओर ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल की है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस चोर मचाए शोर जैसे काम कर रही है। कांग्रेस ने प्रदेश भर में चोर मचाए शोर जैसा अभियान चलाया हुआ है। जिसमें हिमाचल की कांग्रेस सरकार भी शामिल हो गई है। 

दरअसल अनुराग ठाकुर बुधवार रात को एक निजी दौरे पर सिरमौर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में पहुंचे थे। यहां उन्होंने आज गुरुवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अनुराग ठाकुर ने जहां कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया, तो वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।

 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल में BJP का बड़ा सियासी शो: राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा भी होंगे शामिल, यहां जानें डिटेल

नेशनल हेराल्ड मामले की होकर रहेगी जांच

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस अखबार की हिमाचल में एक भी प्रति नहीं आती, उस अखबार को सुक्खू सरकार ने करोड़ों रुपए के विज्ञापन क्यों दिए। यह एक बड़ा घोटाला है। जिसकी हर हाल में जांच होगी। ईडी ने इस बड़े घोटाले की जांच करनी शुरू कर दी है, जिससे कांग्रेस तिलमिला उठी है और चोर मचाए शोर अभियान शुरू कर दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख