#विविध
April 2, 2026
गजब... इस युवक ने दिल्ली वालों को बेची हिमाचल की "शुद्ध हवा" 50 रुपए रखा दाम; देखें VIDEO
प्लास्टिक बोतल में हवा भर दिल्ली वालों को की ऑफर
शेयर करें:

नई दिल्ली/ शिमला। राजधानी दिल्ली की खराब हवा के बीच एक अनोखा नजारा लोगों को चौंका भी रहा है और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक दिल्ली के बीचों-बीच हिमाचल प्रदेश की “शुद्ध हवा” बेचता नजर आ रहा है। महज 50 रुपये में “पहाड़ों की ताजगी” का दावा करने वाला यह अनोखा प्रयोग अब चर्चा का विषय बन चुका है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक हिमाचल की वादियों में प्लास्टिक की बोतलों और स्प्रे उपकरण की मदद से हवा भरता है। बोतलों पर बड़े अक्षरों में “पहाड़ों की ताजी हवा” लिखा हुआ है। इसके बाद वह इन्हीं बोतलों को लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचता है और लोगों को मजाकिया अंदाज में ऑफर देता है। हैरान करने वाली बात यह है कि दिल्ली के लोग भी इस 'मजाकिया' प्रोडक्ट को आजमाने के लिए भारी उत्सुक नजर आए। “दिल्ली की प्रदूषित हवा से परेशान हो? 50 रुपये में हिमाचल की शुद्ध सांस ले लो।”
This guy sold “air” from Dharamshala for ₹50 to people in Delhi, and those buying it actually said it felt different from Delhi’s air. What looks like a random video today could turn into a real business and a harsh reality in the coming years, the bigger concern is whether even… pic.twitter.com/MS2nDwzj5A
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) March 31, 2026
यह भी पढ़ें : दलबदलुओं पर चला सुक्खू सरकार का चाबुक, अयोग्य MLA की बंद होगी पेंशन; विधेयक पारित
दिल्ली के व्यस्त बाजार में युवक की इस अनोखी पहल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। कई लोग उत्सुकता में रुककर बोतल से हवा का स्प्रे चेहरे पर लेते नजर आए। कुछ लोगों ने इसे मजेदार अनुभव बताया तो कुछ ने इसे “अलग और ताजगी भरा” कहा।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की आर्थिक सेहत बिगाड़ रहे 10 बोर्ड निगम, घाटे में HRTC- बिजली बोर्ड ने तोड़े रिकॉर्ड
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘deluxebhaiyaji’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी ने इसे “कमाल का जुगाड़” बताया, तो किसी ने लिखा—“अगर यही हाल रहा तो एक दिन धूप और बारिश भी बोतल में बिकेगी।”
यह भी पढ़ें : सदन में गरजी मिसेज सीएम: अपनी ही सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री- विक्रमादित्य सिंह को दिखाया आईना
हालांकि यह पूरा मामला मजाकिया अंदाज में किया गया एक प्रयोग लगता है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा संदेश भी छिपा है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और खराब हवा की गुणवत्ता को लेकर यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस अनोखे अंदाज ने न सिर्फ लोगों को हंसाया है, बल्कि एक गंभीर समस्या की ओर भी इशारा किया है—क्या आने वाले समय में साफ हवा भी खरीदनी पड़ेगी?