#विविध

January 31, 2026

हिमाचल : रिटायरमेंट से एक दिन पहले प्रमोशन का तोहफा- 24 घंटे के लिए बड़ी अधिकारी बनीं सुनीता

सुनीता देवी महिला कार्यक्रम विकास अधिकारी पोस्ट से रिटायर

शेयर करें:

sunita devi retirement news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी करने वाली महिला को अपनी रिटायरमेंट से एक दिन पहले प्रमोशन मिला। और प्रमोशन के अगले ही दिन वो महिला उस पद से रिटायर भी हो गईं। जिला कांगड़ा के अपर लंबागांव की रहने वाली सुनीता देवी के लिए नौकरी का आखिरी समय खास बन गया। वह 36 साल की सरकारी नौकरी के बाद शनिवार को रिटायर हो रही हैं। रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले उन्हें प्रमोशन भी मिल गया।

एक दिन के लिए मिली नई जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुनीता देवी को महिला कार्यक्रम विकास अधिकारी बनाया गया। उन्होंने उसी दिन हमीरपुर में नए पद का काम भी संभाल लिया। यह एक अनोखा संयोग रहा कि नई जिम्मेदारी लेने के कुछ घंटों बाद ही वह रिटायर हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायत प्रधानों का कार्यकाल आज समाप्त: चुनावों की तैयारी शुरू- मतदाता सूची जारी

आखिरी दिन प्रमोशन वाले पद पर काम

इस तरह सुनीता देवी ने नौकरी का आखिरी दिन एक दिन के लिए ही सही, लेकिन प्रमोशन वाले पद पर काम करते हुए पूरा किया। यह पल उनके लिए और उनके परिवार के लिए खुशी वाला रहा।

यह भी पढ़ें : 500 साल की होगी मंडी शिवरात्रि: 15 साल बाद छोटी काशी पहुंचेंगे देव कमरूनाग- होगा महामिलन

महिलाओं से जुड़े कामों में लंबा अनुभव

सुनीता देवी ने अपनी नौकरी के दौरान लंबागांव और आसपास के इलाकों में काम किया। उन्होंने महिलाओं और सामाजिक कामों से जुड़े कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई। साथ काम करने वाले लोग इसे उनकी मेहनत की सच्ची पहचान मान रहे हैं और उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख