#धर्म

February 1, 2026

500 साल की होगी मंडी शिवरात्रि : 18 साल बाद देव कमरूनाग पुजारी के साथ पहुंचेंगे छोटी काशी

ADM ने बड़ादेव की सुरक्षा के लिए पुलिस से की अपील

शेयर करें:

500 Years Tradition

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध शिवरात्रि मेला इस साल अपने 500 साल पूरे कर रहा है। खास बात यह है कि 18 साल बाद बड़ादेव कमरूनाग गुर नहीं बल्कि पुजारी संग इस मेले में पहुंचेगे, जिसे देखने के लिए मंडीवासी और दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं।

राजा राज माधव राय से होगी भेंट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी को दोपहर ठीक 3 बजे बड़ादेव कमरूनाग मंडी पहुंचेंगे। यहां पहुंचते ही वे सबसे पहले मंडी के राजा राज माधव राय से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उन्हें टारना मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। एक साल बाद बड़ादेव कमरूनाग और बाबा भूतनाथ के इस महामिलन को देखने के लिए मंडीवासियों में खासा उत्साह है।

यह भी पढ़ें : राज्यसभा टिकट की रेस से बाहर होंगी प्रतिभा सिंह! तीसरा चेहरे ने बढ़ाई हलचल, हाशिए पर हॉलीलॉज

सुरक्षा का ध्यान रखेगी प्रशासन 

परंपरा के अनुसार पुलघराट में मंडी प्रशासन की ओर से बड़ादेव का भव्य स्वागत किया जाएगा। शिवरात्रि देव कुम्भ के दौरान और इसके बाद देवस्थल लौटने तक बड़ादेव की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उन्हें प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी।

ADM ने बड़ादेव की सुरक्षा के लिए पुलिस से की अपील

देव उप समिति शिवरात्रि मेला के संयोजक ADM डॉ. मदन कुमार ने बड़ादेव को सुरक्षित मंडी लाने और वापस भेजने के लिए पुलिस के दो जवान तैनात करने का आग्रह पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा से किया है। प्रशासन ने इस बारे में बड़ादेव के प्रतिनिधियों को भी पूरी जानकारी दे दी है।

 

यह भी पढ़ें : स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं बच्चे? हिमाचल के JNV में 10वीं की छात्रा से रै.गिंग- थाने पहुंचा मामला

18 साल बाद बड़ादेव का ऐसा आगमन

खास बात यह है कि करीब 18 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब बड़ादेव कमरूनाग अपने पुजारी के साथ छोटी काशी मंडी के देव समागम में शामिल होंगे। हालांकि 9 गढ़ के देवलुओं ने पुजारी बोधराज को गूर घोषित किया है, लेकिन वे चैत्र नवरात्र से एक-दो दिन पहले ही गूर का दायित्व संभालेंगे।

यह भी पढ़ें :  हिमाचल डिप्टी CM के विभाग की हालत खस्ता : कर्मचारियों ने खोली खटारा बसों की पोल, बढ़ी हा.दसे की आशंका

500 साल पूरे कर रहा मंडी शिवरात्रि मेला

इस बार मंडी शिवरात्रि मेला और भी ऐतिहासिक बनने जा रहा है, क्योंकि महाराज अजयबर सेन द्वारा बाबा भूतनाथ के लिए शुरू की गई यह परंपरा अपने पूरे 500 साल पूरे कर रही है। यह मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि मंडी की आस्था, संस्कृति और पहचान का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे देखने और महसूस करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंडी पहुंचते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख