#विविध

February 15, 2026

हिमाचल में मौसम लेगा करवट : 2 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, कोहरा भी करेगा तंग

हिमाचल में मौसम शुष्क, ऊंचाई वाले इलाकों में माइनस में पारा

शेयर करें:

himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिलने के आसार हैं, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा और कुछ इलाकों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 16 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर जारी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा। निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अधिकतर शुष्क बना रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर जारी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आस्था का सैलाब : 500 साल की हुई मंडी शिवरात्रि- मंदिरों में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु

17–18 फरवरी को बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 फरवरी के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।

बीते 24 घंटे: मौसम शुष्क, तापमान सामान्य से ऊपर

बीते 24 घंटों के दौरान पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। कहीं भी वर्षा या हिमपात दर्ज नहीं किया गया। मंडी जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला। अधिकतम तापमान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर सामान्य के आसपास रहा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने शादी के सपने दिखाकर होटल में किया युवती से मुंह काला, अब मुकरा

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माइनस में पारा

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 8 से 0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 3 से 10 डिग्री और मैदानी इलाकों में 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान -7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के हाल! 75 छात्रों को पढ़ा रही मात्र एक शिक्षिका, पढ़ाई के साथ टॉयलेट भी कर रही साफ

16 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का असर बना हुआ है। 16 फरवरी के बाद उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल के ऊंचे इलाकों में असर दिखा सकता है। 17 और 18 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख