#विविध
February 26, 2025
हिमाचल घूमने आई उर्फी जावेद पर भारी पड़ी छोटी सी लापरवाही, जानें क्या हुआ
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- अपना ध्यान रखो
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल घूमने आईं सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की जरा सी लापरवाही के कारण उनके उंगलियां जल गईं। अपनी लाइफ के हर छोटे-बड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करने वाली उर्फी ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दी है। तस्वीर में उनके हाथ की उंगलियां जली हुई नजर आ रही हैं। उनकी हालत देखकर फैंस ने कमेंट किया कि अपना ध्यान रखो उर्फी। जल्दी ठीक हो जाओ।
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी जली हुई उंगलियों की फोटो शेयर करते हुए बताया कि यह हादसा उबलते पानी की वजह से हुआ। उनका कहना है कि गरम पानी गलती से उनके हाथ पर गिर गया, जिससे उंगलियां जल गईं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि उनकी उंगलियां लाल पड़ गई हैं और उन पर जलने के निशान दिखाई दे रहे हैं। यह देख फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए हैं और तेजी से उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : शिवरात्रि पर घोटे का असर! सीएम सुक्खू को बता दिया प्रधानमंत्री, वायरल हुआ पोस्टर
उंगलियां जल जाने के बावूजद उर्फी की जिंदादिली में कोई कमी नहीं आई है। हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन जीभी में छुट्टियां मना रही उर्फी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह हिमाचली डिश सिड्डू का लुत्फ उठाती नजर आईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: HRTC के रिटायर्ड कर्मचारियों को देना होगा महंगाई भत्ता
उर्फी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर एक मंदिर के बाहर से तस्वीरें साझा कीं और फैंस को इस शुभ अवसर की बधाई दी। उनके चेहरे पर मुस्कान और हिम्मत देखकर साफ जाहिर होता है कि जलने की चोट उनके जज्बे को कमजोर नहीं कर पाई। उर्फी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं।
कुछ लोगों ने कमेंट कर लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ उर्फी!”, तो कुछ ने “अपना ध्यान रखो” कहकर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। उर्फी ने अब तक यह नहीं बताया कि यह हादसा कैसे हुआ, लेकिन उनकी हिम्मत देखकर फैंस को राहत भी मिली है।