राजनीति

#विविध

May 3, 2025

हिमाचल का फौजी परिवार: 30 साल तक सेना में रहने के बाद एक ही दिन रिटायर हुए दो भाई

सरहद पर देश की रक्षा करती चार पीढ़ियां

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

हिमाचल का अनूठा फौजी परिवार

हमीरपुर। देवभूमि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि भी है। हिमाचल में रहने वाले परिवारों का एक बेटा जरूर फौज में जाता है। लेकिन हमीरपुर विधासनभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलोह के भरनोट गांव में एक परिवार ऐसा भी है, जो 4 पीढ़ियों से सरहद पर देश की आन-बान-शान की रक्षा कर रहा है। इसी परिवार के दो भाई शुक्रवार को सेना से एक ही दिन रिटायर हुए।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में तेज़ तूफान और ओलावृष्टि का खतरा- ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कब खिलेगी धूप

 

एक भाई सूबेदार तो दूसरा हवलदार

 
दोनों भाइयों ने करीब 30 साल तक फौज में देश की रक्षा की। बड़े भाई संसार चंद जहां सेना में सूबेदार थे, वहीं उनके छोटे भाई कमलदेव फौज में हवलदार पद पर नियुक्त थे। संसार चंद ने जहां 30 साल नौकरी की तो वही कमलदेव ने 26 साल देश सेवा में झोंक दिए। रिटायरमेंट पार्टी के दौरान हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने दोनों भाइयों को आगे की जीवन की शुभकामनाएं दीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शर्मसार हुआ राखी का रिश्ता, 3 भाइयों ने बहन के साथ की नीचता- 9 साल की है बेचारी

 

दादा और पिता के बाद तीसरी पीढ़ी 


आपको बता दें कि संसार चंद के दादा, पिता भी सेना में थे। अब उनका भतीजा भी फौज में है। संसार चंद और उनके छोटे भाई के रिटायरमेंट के बाद घर आने पर गांववालों ने दोनों का जमकर स्वागत किया। गांव में उत्सव का माहौल है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख