#विविध

September 27, 2025

हिमाचल: एक साथ ज*ली दो सगे भाइयों की चिता, दो बेटों की अर्थी देख बेसुध हो गई मां, पिता निशब्द..

दो भाइयों के अंतिम संस्कार में रो पड़ा पूरा गांव

शेयर करें:

sirmaur News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला का गवाली गांव उस समय गहरे मातम में डूब गया, जब गांव में एक ही परिवार के दो सगे भाईयों की एक साथ चिता जली। अपने दोनों बेटों को खो चुकी माता लगभग बेसुध हो चुकी है और पिता निशब्द है। परिवार को इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके दोनों चिराग एक साथ बुझ गए हैं। परिवार की चीखों से पूरा क्षेत्र दहल उठा। 

दो भाईयों की एक साथ जली चिता

दरअसल 23 सितम्बर को यमुना नदी ने गांव से तीन युवाओं की जिंदगी छीन ली। इनमें दो सगे भाई भी शामिल थे। शुक्रवार को जब दोनों भाइयों की चिता एक साथ जलाई गई तो श्मशान घाट पर मौजूद हर आंख नम हो उठी। मानो हवा भी रुक गई हो और वातावरण में एक गहरी चुप्पी छा गई हो। दो सगे भाईयों के अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, इस विभाग में 4852 पदों पर शुरू होगी भर्ती

 

श्मशान घाट पर तिल धरने को जगह नहीं बची और  करीब 700 से 800 लोग दोनों भाईयों को अंतिम विदाई देने पहुंचे। हर किसी के दिल में यही टीस थी कि एक ही घर के दो चिराग एक साथ बुझ गए। दोनों भाइयों को उनके ताऊ के बेटे ने मुखाग्नि दी। उस क्षण की पीड़ा को शब्दों में बयां करना मुश्किल था। चारों ओर सिसकियां गूंज उठीं।

ताया के लड़के ने दी चिता को मुखाग्नि

गांव में हर कोई सदमे में है। माता-पिता अब तक यकीन नहीं कर पा रहे कि जिन बेटों की किलकारियों से कभी घर गूंजता था, वही दोनों आज एक साथ विदा हो गए। अब घर में माता-पिता, ताऊ-ताई और एक छोटा भाई ही शेष हैं। गुरुवार को तीसरे युवक का अंतिम संस्कार गांव में किया गया था, लेकिन दोनों भाइयों की हालत बिगड़ने के कारण उनका अंतिम संस्कार पांवटा साहिब में करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार ने बदला फैसला: अब ये छात्र ले जा सकेंगे स्कूल में मोबाइल- पूरी डिटेल यहां पढ़ें

कब मिले थे शव

जानकारी के अनुसार कमलेश का शव 25 सितम्बर की रात यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र से बरामद हुआ, जबकि रजनीश का शव शुक्रवार सुबह हथनीकुंड बैराज के आगे मिला। इससे पहले अमित का शव 24 सितम्बर को हरियाणा के कलेसर क्षेत्र से बरामद हुआ था।

कैसे हुआ हादसा

23 सितम्बर को गंगा स्नान कर लौट रहे तीनों युवक यमुना नदी के किनारे रुके। नहाने के दौरान सबसे पहले अमित गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका दोस्त कमलेश कूद पड़ा, लेकिन तेज धार में वह भी फंस गया। दोनों को बचाने के लिए रजनीश भी पानी में उतरा। करीब 15 मिनट तक तीनों ने लहरों से संघर्ष किया, मगर तेज बहाव ने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया। परिजनों की आंखों के सामने यह दर्दनाक मंजर घटा और चीख.पुकार से माहौल गूंज उठा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बढ़ने लगी गर्मी, विभिन्न शहरों में सामान्य से ज्यादा पहुंचा पारा; अगले 6 दिन खिली रहेगी धूप

 

गांववालों का कहना है कि ऐसा मंजर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। खुशी से भरा गवाली गांव आज गम और खामोशी में डूब गया है। इस हादसे ने पूरे इलाके से रौनक छीन ली है और पीछे छोड़ गया है सिर्फ आंसू, सिसकियां और ताउम्र का दर्द।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख