#विविध
May 6, 2026
हिमाचल में तीन दिन के सरकारी अवकाश की घोषणा, इस माह 3 अतिरिक्त छुट्टियों से चहके छात्रों के चेहरे
स्कूल कॉलेज के छात्रों को मिली तीन दिन के अवकाश की खुशखबरी
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र के सबसे छोटे और महत्वपूर्ण पर्व यानी पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हिमाचल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। हिमाचल में सरकार ने तीन दिन के अवकाश की घोषणा की है, जिससे खासकर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अक्सर छुट्टियों का इंतजार करने वाले छात्रों के लिए एक ही महीने में तीन दिन का अवकाश किसी तोहफे से कम नहीं है।
दरअसल पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की है। जिसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। ,अधिसूचना के अनुसार प्रदेश भर में आगामी पंचायत चुनाव के तीन अलग.अलग चरणों के दौरान सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश पेड हॉलिडे होगा।
सरकार के इस फैसले से जहां एक ओर सरकारी तंत्र और राजनीतिक दल चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र.छात्राओं के लिए यह खबर एक बड़ी खुशखबरी बनकर आई है। स्कूली बच्चे जो अक्सर छुट्टियों के इंतजार में रहते हैं, एक ही महीने के भीतर तीन अतिरिक्त छुट्टियों की खबर सुनकर झूम उठे हैं। परीक्षा के तनाव और नियमित कक्षाओं के बीच इन छुट्टियों ने बच्चों को राहत का एक बड़ा मौका दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल चुनाव: बागियों ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता, मनाने भेजे विक्रमादित्य सहित ये मंत्री; चेतावनी भी दे डाली
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के अनुसार इन तिथियों पर सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आने वाली दुकानें और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इस "पेड होलिडे" का हिस्सा बनाया है। उन्हें भी इन दिनों का पूरा भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि कोई कर्मचारी अपने कार्यस्थल से दूर तैनात है लेकिन मतदान का अधिकार रखता है, तो उसे मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है, जिसके लिए उन्हें संबंधित प्रीसाइडिंग ऑफिसर से मतदान का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे] और इन तीनों तिथियों पर प्रदेशभर में छुट्टी रहेगी
सरकार ने यह भी साफ़ किया है कि कुल्लू जिले के नग्गर ब्लॉक के करजान और सोयल] तथा आनी ब्लॉक के जबान और नमहोग ग्राम पंचायतों में यह चुनाव कार्यक्रम लागू नहीं होगा।
सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। वहीं, छात्रों के लिए यह समय न सिर्फ खुशी का है, बल्कि उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का भी अच्छा मौका मिलेगा।