#विविध

April 29, 2025

मोदी सरकार के आदेश को नहीं मानेंगे हिमाचल में 10 पाकिस्तानी नागरिक, यहां जानें क्यों

सोलन से 2 पाकिस्तानियों को वापस भेजा

शेयर करें:

Kangra News

शिमला। पहलगाम में 28 टूरिस्ट की निर्मम हत्या के बाद केंद्र सरकार के सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने के आदेश के बावजूउ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 10 पाकिस्तानी नागरिकों ने अपने देश वापस लौटने से मना कर दिया है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल समेत सभी राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि वे अपने यहां रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेज दें। लेकिन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रह रहे 10 पाकिस्तानियों ने वापस लौटने से इसलिए इनकार कर दिया है, क्योंकि उन्हें भारत सरकार ने दीर्घकालिक वीजा दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एनर्जी ड्रिंक पीने और नमकीन खाने के बाद बिगड़ी 2 भाइयों की तबीयत- नहीं बचे बेचारे

क्या है दीर्घकलिक वीजा?

भारत सरकार ने 25 अप्रैल को जारी आदेश में यह साफ कर दिया है कि जिन पाकिस्तानी नागरिकों को दीर्घकालिक वीजा दिया गया है, उन्हें उनके देश वापस लौटने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में लिखे पत्र में साफ कर दिया है कि जिन विदेशियों को दीर्घकालीन वीजा दिया गया है, वे वैध हैं। ऐसे नागरिकों का प्रत्यावर्तन नहीं किया जा सकता।

इन जिलों में पाकिस्तानी नहीं

इसी आदेश का आधार बनाकर कांगड़ा के 10 पाकिस्तानी नागरिकों ने वापस जाने से इनकार कर दिया है। इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने उनकी इस दलील को मान लिया है। हालांकि, सोलन जिले में मेडिकल वीजा पर आए दो पाकिस्तानी नागरिकों को 26 अप्रैल को वापस भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : रजनी पाटिल ने सुक्खू सरकार के सामने खींच दी लक्ष्मण रेखा, अब सुननी पड़ेगी मंत्रियों-विधायकों की बात

पुलिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के बद्दी, बिलासपुर, चंबा, देहरा, हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, नूरपुर, सिरमौर और ऊना में कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं रह रहा है।

शिमला में तलाश जारी

शिमला में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बारे में गृह मंत्रालय की जानकारी के अनुसार ऐसे लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने हिमाचल में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की कोई भी सूचना मिलने पर सबसे पास के थाने या हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने को कहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख