राजनीति

#विविध

May 31, 2025

हिमाचल में सेना ने पकड़ा एक और युवक, पाकिस्तान की कर चुका है यात्रा- सेना में कर्नल रहे पिता

आर-ट्रैक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के बाहर घूमता मिला युवक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

pakistan travel suspicious person

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेना ने एक संदिग्ध व्यक्ति को सैन्य प्रशिक्षण केंद्र आर-ट्रैक के बाहर घूमते हुए पकड़ा। युवक वहां ड्यूटी पर तैनात सैनिकों से पूछताछ कर रहा था कि यहां कौन-कौन अफसर बैठते हैं?। यह सवाल सुनते ही जवानों को शक हुआ और युवक को हिरासत में ले लिया गया।

पाकिस्तान की यात्रा बनी जांच की वजह

सेना ने पूछताछ के बाद इस व्यक्ति को शिमला पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक की मंशा संदिग्ध नहीं पाई गई है, लेकिन उसकी पाकिस्तान यात्रा ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामले में हुई फजीहत के बाद सुक्खू सरकार सख्त, बड़े प्रशासनिक फेरबदल की आहट

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है व्यक्ति

युवक की पहचान कैबिन जोन ट्रेसलर के रूप में हुई है जो नोएडा उत्तर प्रदेश के सेक्टर-45 में रहने वाला बताया गया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि वह अब तक 60 से अधिक देशों की यात्रा कर चुका है, जिनमें पाकिस्तान और चीन भी शामिल हैं।

 पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड

पूछताछ में खुलासा हुआ कि कैबिन जोन के पास अमेरिका की नागरिकता भी है। उसके पिता भारतीय सेना में थे और कोरोना काल में उनका निधन हो गया। युवक का दावा है कि वह सिर्फ शिमला घूमने आया है और यहां के होटल प्रेस्टीज में 28 मई से कमरा नंबर 307 में ठहरा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने कल बुलाई कैबिनेट बैठक, इन महत्तवपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

कोका-कोला कंपनी में करता है काम

बताया जा रहा है कि कैबिन जोन ट्रेसलर कोका-कोला कंपनी में ब्रीफर के पद पर कार्यरत है और कंपनी की ओर से ही उसे विभिन्न देशों की यात्रा करनी पड़ती है। हालांकि आर-ट्रैक जैसे संवेदनशील सैन्य क्षेत्र के बाहर जाकर अफसरों की जानकारी जुटाने की उसकी कोशिशों को हल्के में नहीं लिया जा रहा।

पुलिस और इंटेलिजेंस सतर्क

फिलहाल शिमला पुलिस ने युवक को छोड़ दिया है, लेकिन इंटेलिजेंस एजेंसियां इस मामले को लेकर सतर्क हैं। विदेशी नागरिकता, सेना में पिता की पृष्ठभूमि और पाकिस्तान-चीन की यात्रा जैसे कई पहलू इस मामले को जटिल बना रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख