राजनीति

#यूटिलिटी

May 30, 2025

सीएम सुक्खू ने कल बुलाई कैबिनेट बैठक, इन महत्तवपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

31 मई दोपहर 12 बजे बुलाई कैबिनेट बैठक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Sukhu Cabinet Meeting

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट बैठक कल यानी 31 मई 2025 को बुलाई गई है। बैठक सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में कल शनिवार दोपहर 12 बजे राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी। जिसमें सुक्खू सरकार कई महत्तवपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेगी और बड़े फैसले लेगी।

खाली पदों पर भर्ती का निर्णय

कल होने वाली इस कैबिनेट बैठक का मुख्य फोकस विभिन्न विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने पर होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, जल शक्ति और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में हजारों पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में रुकावट आ रही है। सरकार इन पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की योजना बना रही है, ताकि आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा या पाकिस्तान का मोहरा? जासूसी केस में NIA, IB की एंट्री- खुलेंगी कई परतें

रिटायरमेंट एज  पर फैसला

इसके साथ ही बैठक में सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति ;रिटायरमेंटद्ध आयु सीमा को लेकर भी चर्चा होगी। वर्तमान में यह आयु सीमा 58 से 60 वर्ष के बीच है, लेकिन सरकार इसे लेकर नई नीति पर विचार कर रही है। कुछ प्रस्तावों में यह सुझाव दिया गया है कि जिन पदों पर युवाओं की भागीदारी आवश्यक है, वहां रिटायरमेंट एज कम की जाए, जबकि तकनीकी या विशेषज्ञता वाले पदों पर इसे यथावत रखा जाए। इससे एक ओर जहां युवा प्रतिभाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं अनुभवी कर्मचारियों की सेवाओं का भी लाभ लिया जा सकेगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नशा तस्कर 'नोखा', बड़ी खेप के साथ हुआ अरेस्ट

इन अहम मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं को लागू करने के लिए विभागवार कार्ययोजना को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। रोजगार, कृषि, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट्स को शीघ्र शुरू करने पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती और सेवानिवृत्ति नीति में सुधार से प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार होगा और युवाओं को राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख