#विविध
July 19, 2025
हिमाचल : आपदा पीड़ितों का दर्द देख ठेकेदार दोस्तों ने भेजी JCB मशीनें, बोले- सड़कें खुलने तक जारी रहेगा काम
भूपेंद्र सिंह बेदी और विरेंद्र शर्मा ने बिना एक पैसा लिए शुरू किया राहत का काम
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल की सराज घाटी आज जहां सरकारी मशीनरी की प्रतीक्षा में रुकी है, वहीं नालागढ़ के दो ठेकेदार दोस्तों ने बिना बुलावे इंसानियत की पुकार सुन ली। भूपेंद्र सिंह बेदी (नालागढ़) और विरेंद्र शर्मा (रामशहर) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें सराज क्षेत्र के पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर अपने गांव के हालात बयान कर रहे थे गांव पूरी तरह संपर्कविहीन था, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग फंसे हुए थे।
दोनों दोस्तों से यह दर्द देखा नहीं गया। उन्होंने अपनी निजी एलएनटी मशीन (JCB) को फौरन सराज के लिए रवाना कर दिया। उन्होंने साफ किया है कि यह सेवा नि:शुल्क है। न कोई सरकारी कॉन्ट्रैक्ट, न कोई मुआवज़ा। यह काम तब तक जारी रहेगा*जब तक रास्ते पूरी तरह नहीं खुल जाते।
यह भी पढ़ें : हिमाचल आपदा का दर्द देखने आ रही केंद्र की टीम: अमित शाह के दौरे की भी उम्मीद, जानें क्या बोले CM सुक्खू
भूपेंद्र सिंह बेदी का कहना है कि हम भी हिमाचली हैं। जब सराज के भाई-बहन संकट में हैं, तो ये हमारी भी जिम्मेदारी है। ये ठेकेदारी नहीं, ये इंसानियत है। वहीं, इन दोनों के इस कदम के बाद कई अन्य ठेकेदार भी आगे आएं है और अपनी मशीनों को बिना किसी शुल्क के सराज क्षेत्र में भेज रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : आपदा में बह गई सड़क- बीमार महिला के लिए फरिश्ते बनें ग्रामीण, पालकी से पहुंचाया अस्पताल
जहां एक ओर प्रशासनिक टीमें अपना कार्य कर रही हैं, वहीं, दूसरी ओर बेदी और शर्मा की टीम पहले ही मशीन के साथ मौके पर मोर्चा संभाल चुकी है। यह सिर्फ सड़कें नहीं खोल रहे यहां लोग भरोसे और मदद का रास्ता भी खोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : SDM ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, कांवड़ यात्रा की पोस्ट से भड़के लोग- जानें पूरी खबर
सराज पंचायत के उस वीडियो में पंचायत प्रधान की आवाज में जो गंभीरता और लाचारीथी, उसने भूपेंद्र और विरेंद्र के दिलों को छू लिया। उन्होंने तय किया कि अब काम की ज़रूरत है, मीटिंग की नहीं।