राजनीति

#विविध

September 13, 2025

हिमाचल में आधी रात को दरका पहाड़, चट्टानों और मलबे ने पूरे गांव को घेरा; घर छोड़ भागे लोग 

आधी रात को 39 घर करवाए खाली, कई घरों में आई दरारें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। पहाड़ों पर आफत की बारिश से जनजीवन अस्त.व्यस्त हो गया है। बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। हिमाचल का मंडी जिला मानसून के शुरूआत से ही आपदा का केंद्र बिंदू रहा है। अब भारी बारिश से बीती रात को एक बार फिर मंडी जिला में भारी तबाही हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जवान ने कर्नाटक में पाई शहादत, 26 साल थी उम्र; तिरंगे में घर पहुंचेगी पार्थिव देह

 

दरअसल मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल की नरवाहल गांव में बीती रात को अचानक भारी बारिश से पूरा पहाड़ ही दरकने लगा। जिससे बड़ी बड़ी चट्टानें और मलबा नरवाहल गांव में आ पहुंचा। जिससे पूरे गांव को खतरा पैदा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम रात को ही मौके पर पहुंची और कई घरों को खाली करवाया गया। 

धर्मपुर में भूस्खलन से दहशत

धर्मपुर क्षेत्र के कुसरी गांव के ऊपर स्थित नरवाहल की पहाड़ी में रात करीब 10 बजे अचानक भूस्खलन हुआ। बारिश के चलते चट्टानें और मलबा गांव की ओर तेजी से बहने लगे। गांव के लोगों ने खतरे को समय रहते भांप लिया और रातोंरात 39 घर खाली कर लिए। यदि थोड़ी सी भी देरी होती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। रात एक बजे के करीब दोबारा बड़े धमाके के साथ चट्टानें गिरीं और मलबा कुछ घरों तक पहुंच गया। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी पर बड़ी.बड़ी दरारें साफ नजर आ रही हैं, जिससे भविष्य में और खतरा बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ऑनलाइन क्लास के बीच चलने लगा गं*दा वीडियो, मचा हड़कंप; सरकारी स्कूल का मामला

प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थान पर किए शिफ्ट

एसडीएम धर्मपुर जोगेंद्र पटियाल ने बताया कि प्रभावित गांव के सभी 39 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए टीमों को तैनात कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : आपदाग्रस्त हिमाचल को मिल सकती है बड़ी राहत, PM मोदी ने अपने सात मंत्रियों को प्रदेश दौरे पर भेजा

बिलासपुर में फटा था बादल

बता दें कि हिमाचल के बिलासपुर जिले के नम्होल क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने हालात और भी खराब कर दिए हैं। कई घरों और खेतों में पानी भर गया है। प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए हैंए लेकिन पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मपुरए हमीरपुर और बिलासपुर में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाई जाए और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख