राजनीति

#विविध

April 17, 2025

हिमाचल में तूफान का तांडव- ओले और अंधड़ की दोहरी मार, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

weather in kangra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा। लाहौल-स्पीति जिले में शाम होते ही मौसम ने करवट बदली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। रोहतांग दर्रे के अलावा बारालाचा, शिंकुला और कुंजम दर्रों पर भी हिमपात हुआ। इसके चलते वहां चल रहे बहाली कार्य में रुकावट आई है। दूसरी ओर, पर्यटक दारचा की तरफ दीपकताल तक घूमने के लिए पहुंचे।

कांगड़ा में तूफान, पेड़ गिरने से कार दुर्घटनाग्रस्त

बुधवार देर शाम कांगड़ा जिले में तूफान के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान गगल क्षेत्र में एक पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी एक कार इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल में BJP का बड़ा सियासी शो: राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा भी होंगे शामिल, यहां जानें डिटेल

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और शिमला जिलों के लिए 18 और 19 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी छह जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा। विभाग ने तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि, भारी बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है। यह प्रभाव 20 अप्रैल तक जारी रह सकता है।

 

यह भी पढ़ें:  एशिया कप में दिखेगा हिमाचल का लाल- टीम इंडिया में हुआ चयन, गांव में खुशी की लहर

शिमला-मनाली में बढ़ी पर्यटकों की भीड़

मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में शिमला और मनाली का रुख कर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग और कोकसर जैसे इलाकों में भी पर्यटकों की आमद में इजाफा हुआ है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में लाहौल-स्पीति पहुंच रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख