राजनीति

#विविध

September 7, 2025

सुक्खू सरकार पुलिस कर्मियों को दे रही पदोन्नति का तोहफा, शुरू हुई प्रक्रिया

877 पुलिस कर्मचारियों को किया जाएगा पदोन्नत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himahall Police

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने इन पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर कसरत शुरू कर दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस विभाग के आरक्षी पदोन्नत होकर मुख्य आरक्षी बन पाएंगे। 

877 आरक्षी होंगे पदोन्नत

दरअसल हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में वर्षों से रुकी पड़ी पदोन्नति प्रक्रिया एक बार फिर गति पकड़ रही है। इस पहल के तहत प्रदेशभर के 877 आरक्षियों को हेड कांस्टेबल बनने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा इसके लिए बी-01 विभागीय पदोन्नति परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर 2025 को किया जा रहा है, जिसमें 4,500 से अधिक पुलिसकर्मियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कांगड़ा जिले में विशेष रूप से दो केंद्र मटौर और शाहपुर स्थापित किए गए हैं, जहां लगभग 738 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देख भावुक हुआ फौजी पिता, सैल्यूट कर लगाया गले

परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट का आयोजन

पुलिस विभाग द्वारा परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारूप से परिचित कराने और उनकी तैयारी का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से 14 सितंबर को मॉक टेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार है जब इतने व्यापक स्तर पर एक अभ्यास परीक्षा रखी जा रही है, जिससे उम्मीदवारों को वास्तविक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंपर भर्ती- 200 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 25 हजार होगी मंथली सैलरी

करीब पांच वर्ष बाद हो रही परीक्षा

गौरतलब है कि बीते करीब पांच वर्षों से विभाग में कोई विभागीय पदोन्नति परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, जिससे हजारों योग्य पुलिसकर्मी वर्षों से अगली पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब इस परीक्षा के आयोजन से पुलिसकर्मियों को न केवल सेवा में उन्नति का मार्ग मिलेगा, बल्कि इससे उनका मनोबल भी ऊंचा होगा।

प्रमोशन की पात्रता व उद्देश्य

बी-01 परीक्षा के माध्यम से हेड कांस्टेबल जैसे उच्च पदों पर पदोन्नति उन्हीं पुलिसकर्मियों को दी जाएगी, जो विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम सेवा अवधि और शैक्षणिक योग्यता जैसी आवश्यक शर्तें पूरी करते हैं। यह परीक्षा न केवल उनकी सेवा के दौरान अर्जित दक्षता, अनुशासन और कार्यक्षमता की कसौटी है, बल्कि उनके लिए करियर में आगे बढ़ने का एक अहम अवसर भी प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने पहले महिला का छीना पर्स, फिर कपड़े बदलकर भीड़ में चोर को ढूंढने का किया ड्रामा

"कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा": एएसपी कांगड़ा

इस संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, हितेश लखनपाल ने जानकारी दी कि, “कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति के लिए बी-01 परीक्षा इसी माह आयोजित की जा रही है। कांगड़ा जिले के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भाग लेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की परीक्षाएं न केवल विभाग में पारदर्शिता और योग्यता आधारित प्रमोशन को बढ़ावा देती हैं, बल्कि इससे पुलिस बल की कार्यकुशलता और निष्पक्षता में भी सुधार आता है।

यह भी पढ़ें : कुल्लू लैंडस्लाइड: चौथे दिन फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे में दफन हो गए थे कई लोग

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की यह पहल न केवल वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे कर्मियों को राहत पहुंचाएगी, बल्कि इससे पुलिस बल की आंतरिक संरचना को सुदृढ़ करने में भी मदद मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में भी इस तरह की विभागीय परीक्षाएं नियमित अंतराल पर आयोजित की जाएंगी, ताकि योग्य पुलिसकर्मियों को समय पर सम्मान और उन्नति मिल सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख