#विविध

November 23, 2025

कुछ ही देर में घर पहुंचेगी विंग कमांडर नमांश की पार्थिव देह, दोपहर बाद अंतिम संस्कार

सैकड़ों लोगों की जान बचान,शहीद हो गए नमांश स्याल

शेयर करें:

Namansh Syal Tejas

कांगड़ा। दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। इस दुखद हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के वीर सपूत विंग कमांडर नमांश स्याल ने असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है।

भारत पहुंची नमांश की पार्थिव देह

नमांश स्याल की पार्थिव देह भारत पहुंच गई है। उनका पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ दुबई से भारत लाया गया। कुछ ही देर में नमांश की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंच जाएगी- जहां कुछ देर रखने के बाद फिर उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : पार्टी हाईकमान ने क्यों विनय कुमार को ही चुना हिमाचल क्रांगेस का अध्यक्ष, जानें

गार्ड ऑफ ऑनर दिया

नमांश की पार्थिव देह इंडियन एयरफोर्स के C-130 विमान में दुबाई से भारत लाई गई। दक्षिणी वायु कमान के बेस पर औपचारिक सैन्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया- जहां पर उनके साथियों और सेना क अधिकारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Namansh Syal

साथियों की आंखें नम

शहीद नमांश के साथियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किए। सूत्रों के अनुसार, नमांश की पार्थिव देह को एयरफोर्स के स्पेशल विमान में हिमाचल के ग्गल एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दिया गया है। कुछ ही देर में पार्थिव देह स्याल गांव नमांश के घर पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें : लाडली की विदाई के बाद भावुक हुए डिप्टी CM, सोशल मीडिया पर लिखी मन की बात

बचाई सैकड़ों लोगों की जान

विंग कमांडर नमांश स्याल ने असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान बचा ली। एयर शो स्थल पर हजारों दर्शकों की मौजूदगी में जब तेजस विमान में तकनीकी समस्या आई, तो विंग कमांडर नमांश स्याल के पास कुछ ही पल का समय था। दुर्घटना क्षणों में, उन्होंने विमान को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से हटाकर खुले इलाके की ओर मोड़ दिया।

Namansh Syal

खुद की नहीं की परवाह

अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना, उन्होंने सिर्फ एक ही लक्ष्य देखा-लोगों की जान किसी भी कीमत पर बच जाए। उनकी तत्परता और दक्ष निर्णय ने एक बड़े पैमाने पर होने वाली त्रासदी को टाल दिया। परंतु इस वीरतापूर्ण प्रयास में वे स्वयं शहीद हो गए। देश इस बलिदान को सदा स्मरण रखेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आज घर पहुंचेगी शहीद की पार्थिव देह, पिछले दो दिन से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

उड़ान से पहले पिता को बुलाया था वापस

विंग कमांडर नमांश स्याल अपने पीछे पत्नी-जो स्वयं भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर हैं और पहली कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को छोड़ गए हैं। नमांश के माता-पिता बीते कुछ समय से हैदराबाद में बेटे के साथ रह रहे थे।

पिता-बेटे की आखिरी मुलाकात

परिजनों के अनुसार, दुबई एयर शो के लिए रवाना होने से ठीक पहले नमांश ने अपने पिता को वापस घर लौटने के लिए कहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह बातचीत परिवार के साथ उनकी आखिरी मुलाकातों में से एक साबित होगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दस घरों में पुलिस रेड, लाखों की चरस, कैश, गहने और तराजू बरामद- 3 तस्कर अरेस्ट

लाइव देखी बेटे की मौत

नमांश के पिता ने बताया कि वो Youtube पर लाइव स्ट्रीम पर नमांश की उड़ान देख रहे थे। मगर उन्हें क्या पता था कि ये नमांश की आखिरी उड़ान होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने लाडले की मौत को YouTube पर लाइव देखा। इस बुरा एक पिता के साथ और क्या ही हो सकता है।

Namansh Syal

दादा-दादी के साथ रह रही बेटी

नमांश की पत्नी वर्तमान में कोलकाता में ट्रेनिंग पर थी। ऐसे में नमांश की बेटी दादा-दादी के पास कोयंबटूर के सैलूर में रह रही थी। आज नमांश के माता-पिता, बेटी और पत्नी नमांश की पार्थिव देह के साथ हिमाचल घर आएंगे। नमांश को मुखाग्निन उनके चचेरे भाई देंगे।

नोट: ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख