#विविध

October 28, 2025

हिमाचल: सास-बहू ने एक साथ त्यागे प्राण, गांव में कुछ पलों में टूटी दो जिंदगियां; पसरा मातम

सास की सांसें थमने के कुछ पल बाद बहू ने त्यागे प्राण

शेयर करें:

AI generated Photo

जयसिंहपुर (कांगड़ा)। सास-बहू का रिश्ता अकसर तकरार और मतभेदों से जुड़ा माना जाता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर उपमंडल से एक अलग और दुखद मामला सामने आया है। यहां की आशापुरी पंचायत के रोपड़ी गांव से आई इस खबर ने सास बहू के रिश्ते की इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। दरअसल यहां सास के निधन का सदमा बहू से सहा नहीं गया और उसने भी कुछ ही पलों बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

गांव में घटित इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना केवल परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे इलाके के लिए एक दर्दनाक क्षण बन गई है। जब सास और बहू दोनों ने एक ही दिन, कुछ ही मिनटों के अंतराल में प्राण त्याग दिए।

 

यह भी पढ़ें : जयराम बोले-सुख की ये सरकार ही आपदा, मित्रों के घर भरने- BJP को कोसने में बिताए 3 साल

सास के निधन के कुछ पल बाद थमी बहू की सांसें

जानकारी के अनुसार रोपड़ी गांव की 85 वर्षीय मकोड़ी देवी पत्नी स्वर्गीय सर्वदयाल का सुबह निधन हो गया। घर में मातम छा गया और परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटने लगे। तभी उनकी बहू रेखा देवी 55 जो हमेशा सास के साथ रहती थीं, यह दृश्य देखकर गहरे सदमे में चली गईं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराये पर दुकान नहीं दी, तो सिरफिरे ने आठ दुकानों को लगा दी तीली; कर दी खाक

 

परिवार के लोगों ने बताया कि रेखा देवी सास की बहुत सेवा करती थीं और दोनों के बीच एक मां.बेटी जैसा रिश्ता था। मकोड़ी देवी के निधन की खबर सुनते ही रेखा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जब तक परिवारजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचते, रास्ते में ही उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रेखा देवी के पति ओंकार गांव में मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि उनके दो बेटे रोज़गार के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। दोनों के निधन की खबर सुनकर पूरा परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों के अनुसार सास और बहू का रिश्ता गांव में मिसाल माना जाता था। दोनों हर सुख.दुख में एक.दूसरे का साथ निभाती थीं।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री जगत नेगी बोले- अगले मुख्यमंत्री के रूप में नाम कटने से विचलित हो रहे हैं जयराम ठाकुर

एक ही चिता पर अंतिम संस्कार की तैयारी

गांव में कल यानी बुधवार को सास मकोड़ी देवी और बहू रेखा देवी का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। परिवार ने निर्णय लिया है कि दोनों का संस्कार एक ही चिता पर किया जाएगा, ताकि वे जीवन की तरह मृत्यु में भी साथ रहें। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा। यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे गांव की हृदय विदारक घटना है। दोनों के बीच का स्नेह सास.बहू के रिश्ते की एक नई मिसाल बन गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख