राजनीति

#विविध

March 21, 2025

हिमाचल में बढ़ी बेरोजगारी, 6 लाख बेरोजगारों में से ज्यादा ग्रेजुएट

बेरोजगारों का आंकड़ा 6.32 लाख के पार, भाजपा विधायक ने उठाए सवाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal  vidhansabha unemployed

शिमला। एक ओर जहां CM सुखविंदर सिहं सुक्खू हिमाचल प्रदेश में लाखों युवाओं को नौकरी देने का दावा करते हैं, वहीं राज्य में बेरोजगारी का आंकड़ा साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को राज्य विधानसभा में भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने सरकार से इस पर सवाल पूछा तो चौंकाने वाले आंकड़े निकलकर आए।

1.4 फीसदी बढ़ गई बेरोजगारी

सदन में जानकारी रखी गई कि प्रदेश में सभी जिलों के बेरोजगारों को मिलाकर कुल 6 लाख 32 हजार 505 युवा बेरोजगार हैं। हिमाचल में बेरोजगार की दर वर्ष 2021-2022 में 4% थी। 2022-2023 में यह बढ़कर 4.4% हो गई और वर्ष 2023-2024 में 5.4 % हो गई, जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हिमाचल प्रदेश में 1 लाख 78 हजार 294 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 38 हजार 510 और सामान्य वर्ग के 3 लाख 25 हजार 787 युवा बेरोजगार हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : कहां चले गए धवाला और BJP के ढेर सारे दिग्गज ?

29 लाख से ज्यादा महिलाएं बेरोजगार

प्रदेश में 6 लाख 32 हजार 505 बेरोजगार हैं, जिसमें पुरुष 33 लाख 34 हजार 511 और 29 लाख 79 हजार 94 महिलाएं बेरोजगार हैं। यह आंकड़ा केवल पंजीकृत बेरोजगारों का है और वास्तव में काफी युवा ऐसे जो जिन्होंने रोजगार कार्यालयों में अपना पंजीकरण नहीं करवाया है। ऐसे में प्रदेश के लिए चिंता का विषय है"।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा: संस्थानों को डिनोटिफाई करने के मुद्दे पर जयराम-डिप्टी CM में नोंकझोंक

इतना पढ़ लिए, लेकिन नौकरी नहीं

बेरोजगारों में सबसे ज्यादा तादाद बीए, बीएससी, एमएससी और ग्रेजुएट शामिल हैं। प्रदेश में बेरोजगारी दर भी हर साल बढ़ रही है। डॉ। जनक राज ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बेरोजगार यात्रा भी निकली थी, लेकिन ढाई साल में रोजगार के नाम पर यह सरकार कुछ नहीं कर पाई है। जिसके चलते बेरोजगारी बढ़ रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख