#विविध

June 25, 2025

हिमाचल में बारिश से तबाही: कई जगह बादल फटने से गांव पर संकट, 2 मंत्री फंसे- गाड़ियां जलप्रवाह में समाईं

बाढ़ से दहली तीर्थन और सैंज घाटी, पांच जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

शेयर करें:

kullu cloudburst

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही बुधवार दोपहर कुल्लू जिले में कुदरत का कहर टूटा। सैंज घाटी के जीवा नाला और मणिकर्ण की ब्रम्हगंगा में बादल फटने की दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने से भारी तबाही हुई है। तीर्थन घाटी और सैंज में दर्जनों वाहन पानी में बहने की सूचना है। एनएचपीसी का शेड बह गया है, वहीं कई सड़कों का नामोनिशान मिट गया है।

मंत्री भी बाढ़ में फंसे, हाई अलर्ट जारी

बता दें कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार बंजार में बाढ़ के बीच फंस गए। वह एक किसान मेले में भाग लेने पहुंचे थे। साथ ही विश्व धरोहर उत्सव में पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और कुल्लू के डीसी भी रास्ता बंद होने से साईं रोपा में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने पंजाब-हरियाणा को दी सीधी चेतावनी- 4000 करोड़ एरियर चुकाओ, नहीं तो...

सड़कों का बुरा हाल, वाहन बहे

तीर्थन वैली में दो गाड़ियां नाले में बह गईं। सैंज में एनएचपीसी के शेड के साथ-साथ सड़कों को भी भारी नुकसान हुआ है। ब्रम्हगंगा नाले में बादल फटने के बाद काथीकुकड़ी और कसोल नाला में भी बाढ़ आ गई है। सोलंग, पागल नाला और हॉर्न घाट में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

लाहौल स्पीति में भी खतरा

उधर, लाहौल-स्पीति में काजा-समदो सड़क पर पत्थर गिरने से एक बाइक और एक वाहन को नुकसान हुआ है। डीएसपी काजा ने पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बोलेरो में चिट्टे की खेप लेकर घूम रहे थे तीन दोस्त, पहुंचे सलाखों के पीछे

5 जिलों में फ्लैश फ्लड का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। कई जगहों पर भारी जलभराव हो चुका है। शिमला में भी बारिश के कारण विजिबिलिटी 25 मीटर तक रह गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : क्रिकेट खेलने गया था चंदन, नहीं लौटा घर- दो दिन से तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन

मारकंडा नदी उफान पर

सिरमौर के काला अंब में रातभर की बारिश के बाद मारकंडा नदी का जलस्तर काफी बढ़ चुका है। लोगों को अलर्ट कर दिया गया है और प्रशासन पूरी निगरानी में है।

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल्लू, मंडी और शिमला में येलो अलर्ट है। भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है।

 

अपील: प्रशासन ने सभी नागरिकों, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा न करें और नदी-नालों के पास जाने से बचें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख