#विविध

February 21, 2025

लंदन की मेम.. हिमाचल का युवक, 7 समंदर पार हुआ प्यार; हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

लंदन की नेटली और हमीरपुर के प्रदीप ने बीती रात को शादी के बंधन में बंधे

शेयर करें:

London girl Hamirpur youth got married

हमीरपुर। कहते हैं कि प्यार जात पात और सीमाएं नहीं देखता जब किसी के दिल में सच्चा प्यार बस जाता है, तो वो हर बंदिश, हर फासले को पार करने की ताकत रखता है। ऐसा ही कुछ हिमाचल के हमीरपुर जिला के एक युवक ने किया है। हमीरपुर के युवक ने लंदन की मेम को अपना जीवन साथी बनाया है। दोनों ने हमीरपुर जिला में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। हिमाचल के साथ-साथ लंदन के लोग भी इस शादी के गवाह बने।

हमीरपुर के गलोड में रचाई शादी

दरअसल हमीरपुर जिला के गलोड क्षेत्र के प्रदीप शर्मा को सात समंदर पार लंदन में रहने वाली नेटली से प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों के परिजनों ने भी इसकी मंजूरी दे दी और बीते रात गुरुवार शुक्रवार की रात को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए। इस दौरान लंदन की नेडली ने हाथों और पैरों में मेहंदी भी लगाई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: SMC टीचर्स बोले- बस! अब और नहीं, नियमित करो वरना परीक्षाएं रद्द करनी पड़ेगी

लंदन से लड़की के रिश्तेदार भी पहुंचे

नेटली और प्रदीप शर्मा की इस शादी में नेटली के कुछ रिश्तेदार भी लंदन से यहां पहुंचे हुए थे। जिन्होंने हिंदू रीति रिवाजों की सराहना की और वर वधु को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने हिमाचली धाम का आनंद भी उठाया। यह शादी हमीरपुर के एक पैलेस में आयोजित की गई थी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नाइट अलाउंस, डीए और एरियर की मांग को लेकर HRTC कर्मियों का हल्ला बोल

कनाडा में हुई थी मुलाकात

बताया जा रहा है कि प्रदीप और नेटली की मुलाकात कनाडा में हुई थी। दोनों ही कनाडा में जॉब करते थे। यहीं पर दोनों में प्रेम हुआ और आज दोनों ने सात समंदर पार कर हिमाचल में आकर शादी रचाई। प्रदीप शर्मा का परिवार भी कनाडा में ही रहता है। वहां पर उनका अपना एक रेस्टोरेंट है। प्रदीप और नेटली का प्यार उसी रेस्टोरेंट पर परवान चढ़ा था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लड़की के कमरे में घुसा 20 साल का रोहित, नीचता के आरोप में हुआ अरेस्ट

नेटली और उसके परिजनों को हिंदू रीति रिवाज आए पसंद

प्रदीप शर्मा ने बताया कि नेटली भले ही लंदन की है, लेकिन उसको हिन्दू रीति-रिवाज बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि नेटली के माता-पिता व अन्य परिवार के सदस्य भी यहां शादी में पहुंचे हैं और उन्होंने भी हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अपनी बेटी की शादी रचाई और बेहद खुश हुए। वहीं पैलेस के मालिक ने बताया कि नेटली व प्रदीप की शादी से दोनों तरफ के लोग बहुत खुश थे। उन्होंने बताया कि लंदन से आए मेहमान हिंदुस्तान के रीति-रिवाज देखकर बहुत प्रभावित भी हुए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख