#विविध

August 7, 2026

किन्नर कैलाश यात्रा पर ब्रेक : तेज बारिश बनी बाधा, कठिन रास्तों में फंसे कई शिव भक्त

बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा पर ब्रेक

शेयर करें:

Kinnaur Kailash Yatra

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते किन्नर कैलाश यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। बारिश की वजह से पहाड़ी रास्ते काफी फिसलन भरे और मुश्किल हो गए हैं। ऐसे में यात्रा पर निकले कई शिव भक्त रास्ते में ही फंस गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा रोक दी है और मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है।

मौसम देखकर लिया जाएगा आगे का फैसला 

बता दें कि प्रशासन लगातार मौसम पर नजर रख रहा है। शुक्रवार रात और शनिवार को मौसम की स्थिति देखने के बाद तय किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को आगे भेजना है या नहीं। अगर मौसम साफ रहा और यात्रा के लिए हालात ठीक रहे तो शनिवार को 375 श्रद्धालुओं को किन्नर कैलाश यात्रा के लिए रवाना किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू ने अपने चहेतों को बांटे सरकारी बंगले...हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, मांगा जवाब

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश

किन्नौर जिले में पिछले दो दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। बुधवार और वीरवार रात जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। लगातार बारिश को देखते हुए यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उनकी आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मौसम में सुधार होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

तंगलिंग और गणेश बाग में ठहरे श्रद्धालु

शुक्रवार सुबह तंगलिंग बेस कैंप पहुंचे श्रद्धालुओं को आगे नहीं भेजा गया। वहीं, वीरवार को गणेश बाग पहुंच चुके श्रद्धालुओं को भी फिलहाल वहीं रोका गया है। इन श्रद्धालुओं को शुक्रवार रात या शनिवार को आगे भेजने का फैसला मौसम की स्थिति देखकर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में ढेर सारे चिट्टे संग 'SINGH' साहब गिरफ्तार : टीवी के स्पीकर में छिपाई थी खेप

मौसम ठीक रहा तो शनिवार को निकलेंगे 375 श्रद्धालु

किन्नौर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को मौसम में सुधार की उम्मीद है। अगर मौसम यात्रा के लिए ठीक रहा तो 375 श्रद्धालुओं को आगे रवाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही अगला फैसला लिया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे पहले

किन्नौर कैलाश यात्रा का रास्ता काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में बारिश के दौरान यहां यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। इसी वजह से प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आगे भेजने के बजाय फिलहाल बेस कैंप में ही रोकने का फैसला लिया है। अब सभी को मौसम साफ होने का इंतजार है। अगर शनिवार को मौसम ठीक रहा तो यात्रा दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : EWS नियमों में बड़ा बदलाव, आरक्षण से ट्रेनी बाहर

DC चंबा ने 13 किलोमीटर चलकर लिया रास्ते का जायजा 

वहीं जिला चंबा के भरमौर में श्री मणिमहेश यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। DC चंबा ने अधिकारियों के साथ करीब 13 किलोमीटर पैदल चलकर हरसर से गौरीकुंड तक रास्ते का जायजा लिया। पिछले साल बारिश से खराब हुए रास्ते की मरम्मत और नया रास्ता बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख