#विविध

February 26, 2026

हिमाचल में IPS ने ली अपनी शादी पर छुट्टियां- सिस्टम में मचा बवाल, घेरे में DGP के आदेश

लिस मुख्यालय के दस्तावेज के वायरल होने से उठे गोपनीयता के सवाल

शेयर करें:

ips aditi singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस महकमे में इन दिनों एक प्रशासनिक घटनाक्रम ने अनपेक्षित रूप से सार्वजनिक बहस का रूप ले लिया है। एक युवा आईपीएस अधिकारी की शादी समारोह पर ली गई छुट्टियां आधिकारिक आदेश तक पहुंच गया और उसके बाद आदेश की प्रति सोशल मीडिया पर लगातार तैरती रही। अब ये मामला केवल छुट्टी का नहीं, ब्लकि प्रक्रिया, पारदर्शिता और गोपनीयता से भी जुड़ चुका है। 

कब और क्यों लिया गया अवकाश

2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने फरवरी माह में अपने विवाह के सिलसिले में अवकाश के लिए आवेदन किया था। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को उनका विवाह उत्तर प्रदेश के मेरठ में तय था। पुलिस मुख्यालय से 8 फरवरी से 22 फरवरी तक अवकाश स्वीकृत किया गया था। विवाह कार्यक्रमों के कारण तीन दिन का अतिरिक्त विस्तार भी लिया गया। सूत्रों के मुताबिक अवकाश को विधिवत मंजूरी प्राप्त थी और प्रक्रिया के अनुरूप ही आवेदन स्वीकृत हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला IPS ने तीन महीने में ली 24 छुट्टियां, DGP ने सिखाया ऐसा सबक

अपने बैचमेट से हुआ अदिति का विवाह

जानकारी के अनुसार अधिकारी के पति उनके ही बैचमेट हैं और हरियाणा कैडर में आईएएस पद पर कार्यरत बताए जाते हैं। कहा जा रहा है कि अधिकारी शीघ्र ही पुनः अपना कार्यभार संभाल सकती हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल और दिल्ली पुलिस में 18 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा: यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कटा बवाल

23 फरवरी का प्रशासनिक आदेश

अधिकारी की अनुपस्थिति के दौरान कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए 23 फरवरी को पुलिस मुख्यालय से एक आदेश जारी किया गया। इसमें धर्मशाला स्थित स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (नॉर्दर्न रेंज) में तैनात एसपी के दायित्व अस्थायी रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी.डी. भाटिया को सौंपे जाने का उल्लेख था। ऐसे आदेश आम तौर पर प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के लिए जारी किए जाते हैं, ताकि विभागीय कार्यों में रुकावट न आए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता को होली पर बड़ा झटका : अब राशन डिपुओं में कम मिलेगा आटे का कोटा

सोशल मीडिया पर घूमता रहा आदेश 

घटनाक्रम ने तब नया मोड़ लिया, जब उक्त आदेश की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आदेश में अवकाश का उल्लेख होने के कारण कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि जब छुट्टी पूर्व स्वीकृत थी, तो इसे सार्वजनिक चर्चा का विषय क्यों बनने दिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के घर से चिट्टा तस्करी कर रहा था कलयुगी बेटा- पुलिस ने मारा छापा, ढेर सारी खेप बरामद

कुछ लोगों ने यह भी टिप्पणी की कि व्यक्तिगत कारण, विशेषकर विवाह जैसे अवसर पर ली गई छुट्टी को इस तरह रेखांकित किए जाने की आवश्यकता क्या थी। हालांकि आदेश में अनुशासनात्मक कार्रवाई का कोई स्पष्ट संकेत नहीं था।

विभागीय गोपनीयता पर उठे प्रश्न

सबसे बड़ा प्रश्न इस बात को लेकर सामने आया कि पुलिस मुख्यालय का आंतरिक दस्तावेज़ सार्वजनिक मंच तक कैसे पहुंचा। प्रशासनिक आदेशों की गोपनीयता, उनकी भाषा और सोशल मीडिया पर प्रसार, इन सभी बिंदुओं पर विभागीय हलकों में चर्चा है और अब आगे देखना रहेगा कि इस पर क्या एक्शन लिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख