राजनीति

#अपराध

February 26, 2026

हिमाचल : मां के घर से चिट्टा तस्करी कर रहा था कलयुगी बेटा- पुलिस ने मारा छापा, ढेर सारी खेप बरामद

मुंहबोले भाई के साथ मिलकर नशा बेच रहा था युवक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

chitta heroine smugglers two boys kangra himachal pradesh police

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी की समस्या बढ़ती जा रही है। ये काला कारोबार प्रदेश में तेजी से फैला है। आए दिन प्रदेश के अलग–अलग जिलों से लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है।

दो युवक चिट्टे संग अरेस्ट

इसी कड़ी में अब ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने दो युवकों को चिट्टे (हेरोइन) की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवक हिमाचल के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला IPS ने तीन महीने में ली 24 छुट्टियां, DGP ने सिखाया ऐसा सबक

मां के घर से धंधा

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर ने युवकों के बारे में सूचना दी थी। पुलिस को बताया गया कि प्रिंस नाम का युवक अपने मुंहबोले भाई सुधांशु के साथ मिलकर अपनी मां के घर से नशे का धंधा कर रहा है।

ढेर सारा चिट्टा बरामद

इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और घर पर छापा मारकर दोनों युवकों को चिट्टे (हेरोइन) की खेप के साथ रंगे हाथों धर-दबोचा। पुलिस टीम आरोपियों के कब्जे से 32.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल और दिल्ली पुलिस में 18 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा: यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कटा बवाल

दो युवक हुए गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान

  • प्रिंस राणा (23) निवासी मलहेड़, कांगड़ा
  • सुधांशु सोनी (26) निवासी लड़भड़ोल, मंडी

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता को होली पर बड़ा झटका : अब राशन डिपुओं में कम मिलेगा आटे का कोटा

किसे बेचने आए थे खेप?

फिलहाल, पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है- ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके। पुलिस टीम ये पता लगाने में जुटी हुई है कि वो ये खेप कहां से लेकर आए थे और कहां सप्लाई करने वाले थे।

 

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। - Dainik Bhaskar

पैसों के चक्कर में काला धंधा

ये बेहद चिंता की बात है कि कुछ स्थानीय लोग आसान कमाई के लालच में इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। बेरोजगारी, नशे की लत और जल्द पैसा कमाने की चाह ने कई परिवारों को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। कई मामलों में एक ही परिवार के दो–तीन सदस्य नशा तस्करी या नशे की गिरफ्त में पाए गए हैं, जो समाज के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख