#विविध

May 6, 2026

हिमाचल नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर : बिना लड़े ही हार गई BJP, प्रत्याशी का नामांकन रद्द

नामांकन छंटनी के बाद बदले समीकरण

शेयर करें:

Independent Nomination MC Polls Candidate BJP rejected solan himachal

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल अब तेज मोड़ पर पहुंच गई है। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होते ही कई चौंकाने वाले फैसले सामने आए- जिनसे चुनावी गणित अचानक बदलता नजर आ रहा है।

हिमाचल नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर

इस छंटनी के दौरान कुल 55 नामांकन पत्रों में से 52 को सही पाया गया। जबकि, तीन नामांकन खारिज कर दिए गए- इनमें भाजपा के एक प्रत्याशी का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : 'जीते तो लोकतंत्र - हार में EVM हैक'; सुक्खू के बयान पर बोले जयराम, हारने का गम मिटाने को ढूंढ रहे बहाने

भाजपा को बड़ा झटका

सबसे बड़ा झटका भाजपा को वार्ड नंबर-3 में लगा है, जहां अतिक्रमण से जुड़ी शिकायत के आधार पर प्रत्याशी पीयूष गर्ग का नामांकन रद कर दिया गया। जांच में शिकायत को गंभीर मानते हुए नामांकन निरस्त किया गया, जिससे पार्टी इस वार्ड में अचानक बैकफुट पर आ गई है।

बिना लड़े ही हार गई BJP

दिलचस्प बात यह है कि भाजपा ने यहां कोई कवरिंग कैंडिडेट भी नहीं उतारा था, ऐसे में अब पार्टी के पास आधिकारिक तौर पर कोई उम्मीदवार नहीं बचा। यही नहीं, वार्ड-10 से भाजपा से नाराज होकर मैदान में उतरे विवेक डोभाल का नामांकन भी तकनीकी कारणों और आपत्तियों के चलते खारिज हो गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव : चिट्टा गैंग की NO ENTRY अगर जीत भी गए तो भी नहीं बचेगी कुर्सी- नियम लागू

प्रत्याशी का नामांकन रद्द

इसके अलावा वार्ड-8 से एक निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन भी दस्तावेजों में कमी के कारण निरस्त कर दिया गया है। अब वार्ड-3 का समीकरण पूरी तरह बदल चुका है। यहां भाजपा के ही नाराज कार्यकर्ता गौरव भारद्वाज बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

लड़ाई से बाहर पार्टी

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा उन्हें अप्रत्यक्ष समर्थन देगी या किसी अन्य विकल्प की तलाश करेगी। फिलहाल, स्थिति यह है कि पार्टी बिना आधिकारिक प्रत्याशी के इस वार्ड में चुनावी लड़ाई से बाहर होती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में वृद्ध पेंशन घोटाला : 44 साल के लोग भी उठा रहे लाभ, करोड़ों का गोलमाल

कुल 52 उम्मीदवार मैदान में

कुल मिलाकर, 17 वार्डों में अब 52 उम्मीदवार मैदान में हैं- जिनमें भाजपा और कांग्रेस के 34 अधिकृत प्रत्याशी और 18 निर्दलीय शामिल हैं। कई वार्डों में दोनों दलों के बागी उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जो मुकाबले को त्रिकोणीय और दिलचस्प बना सकते हैं।

6 मई पर टिकी नजर

अब सबकी नजर 6 मई को होने वाली नाम वापसी प्रक्रिया पर टिकी है। इसी दिन यह साफ होगा कि कौन उम्मीदवार अंतिम रूप से मैदान में रहेंगे और किन वार्डों में सीधा मुकाबला होगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नाम वापसी के बाद तस्वीर और साफ होगी। फिलहाल सोलन नगर निगम चुनाव में मुकाबला काफी रोचक और अप्रत्याशित दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख